{"_id":"6ac55348f90888ffb40d298c","slug":"mp-imran-masood-joins-delhi-protest-local-leaders-placed-under-house-arrest-saharanpur-news-c-30-1-sha1004-185330-2026-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: दिल्ली प्रदर्शन में शामिल हुए सांसद इमरान मसूद, स्थानीय नेता हाउस अरेस्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: दिल्ली प्रदर्शन में शामिल हुए सांसद इमरान मसूद, स्थानीय नेता हाउस अरेस्ट
Wed, 07 Oct 2026 01:30 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Wed, 07 Oct 2026 01:30 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। दिल्ली में वोट चोरी के आरोप और मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग को लेकर गठबंधन के आह्वान पर संसद से सदन तक मार्च निकाला गया। प्रदर्शन में शामिल होने के लिए स्थानीय नेता रवाना हुए। महानगर अध्यक्ष समेत अन्य नेताओं को नजरबंद कर लिया गया। सांसद इमरान मसूद, जिलाध्यक्ष संदीप राणा दिल्ली प्रदर्शन में शामिल हुए। वहां से उन्हें हौजखास थाने ले जाया गया।
जिलाध्यक्ष संदीप सिंह राणा के बेहड़ा संदल गांव में पुलिस बल ने सोमवार शाम को ही डेरा डाल दिया, लेकिन पुलिस को जिलाध्यक्ष वहां पर नहीं मिले। इसके साथ ही पूर्व विधायक मसूद अख्तर जब साथियों के साथ दिल्ली निकालने की तैयारी में थे, तो उनके आवास पर थाना कुतुबशेर पुलिस ने आकर उन्हें हाउस अरेस्ट कर लिया। कांग्रेस महानगर अध्यक्ष मनीष त्यागी और प्रवक्ता गणेश दत्त शर्मा के भी दिल्ली रवाना होने से पहले पुलिस ने उन्हें हाउस अरेस्ट कर लिया। इसके अलावा कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के प्रदेश महासचिव और कांग्रेस नेता अरविंद पालीवाल को हाउस अरेस्ट कर लिया गया।
इससे पहले जिला अध्यक्ष संदीप सिंह राणा के नेतृत्व में प्रदर्शन कर रहे वरिष्ठ कांग्रेस नेता हमजा मसूद, सांसद प्रतिनिधि संदीप वर्मा, डॉ. रागिब अज्जूम, डॉ. मोनिस खान, रजनीश प्रधान रंडौल, भानु प्रताप सिंह राणा, युवा कांग्रेस महानगर अध्यक्ष शेखर चौधरी, नितिन राणा, पवन राणा आदि समस्त साथियों के साथ दिल्ली पहुंचे। वहां पर पुलिस ने उन्हें हिरासत में लेकर बस में बैठाकर दिल्ली के हौजखास थाने ले गई।
विज्ञापन
जिला प्रवक्ता गणेश दत्त शर्मा ने इसे भाजपा सरकार की दमनकारी नीति बताते हुए कहा कि भाजपा सरकार लोकतंत्र का गला घोंट रही है। भाजपा सरकारों को आईना दिखाने वाली कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को भाजपा सरकार गैरसांविधानिक तरीके से हाउस अरेस्ट करके उन्हें दिल्ली जाने से रोक रही है।