{"_id":"5b29570d4f1c1bf86e8b8d6e","slug":"151529435917-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महोत्सव में हादसे के बाद बंद कराए तीनों झूले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महोत्सव में हादसे के बाद बंद कराए तीनों झूले
Updated Wed, 20 Jun 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। सहारनपुर महोत्सव और शिल्प कला मेले में सोमवार रात झूला टूटने से हुए हादसे के बाद एहतियात के तौर पर तीनों झूलों को बंद करा दिया गया है। घायल गर्भवती महिला की हालत खराब होने के कारण देर रात ही उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया था। जहां उसकी हालत में सुधार बताया गया है।
शहर के महाराज सिंह कालेज मैदान में चल रहे सहारनपुर महोत्सव में तमाम तरह के स्टाल के साथ मनोरंजन के लिए तीन झूले लगाए गए थे। सोमवार रात एक झूला टूट गया, जिससे कई लोग घायल हो गए। हादसे के बाद झूला संचालक वहां से फरार हो गया था। घायल शबनम और अफसाना को गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल लाया गया था। जहां पर महिला की हालत बिगड़ी तो प्रशासन को पसीने आ गए। सिटी मजिस्ट्रेट राजेश कुमार ने चिकित्सकों से बात करने के बाद महिला को हायर सेंटर भिजवा दिया था। जहां उसकी हालत में सुधार बताया गया है। इस हादसे के बाद पुलिस अधीक्षक नगर प्रबल प्रताप सिंह ने पुलिस टीम के साथ महोत्सव में पहुंचकर तीनों झूलों को बंद करा दिया। एसपी ने बताया कि फिलहाल तीनों झूलों को एहतियात के तौर पर बंद करा दिया गया है। प्रशासनिक अधिकारियों से बातचीत के बाद यह तय होगा कि झूलों का संचालन होगा या नहीं।