{"_id":"5b1c2bb44f1c1bfa6e8b71d9","slug":"151528572852-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्लॉक स्तर पर बनेंगे स्टेडियम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्लॉक स्तर पर बनेंगे स्टेडियम
Updated Sun, 10 Jun 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्लॉक स्तर पर स्टेडियम के लिए नहीं मिल रही जमीन
सहारनपुर। खेल प्रतिभाओं को बढ़ावा देने के लिए खेलो इंडिया योजना के तहत ब्लॉक स्तर पर एक स्टेडियम बनाया जाना है। मगर सहारनपुर के ब्लॉकों में जरूरत के हिसाब से जमीनें नहीं मिल पा रही हैं। केवल एक ब्लॉक में जमीन मिली है, जिसका प्रस्ताव शासन को भेजा गया है।
शासन ने ब्लॉक स्तर पर एक स्टेडियम बनाने के लिए जिला युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विभाग को जमीनें तलाशने के आदेश दिए थे। विभाग ने जनपद के सभी 11 ब्लॉकों में जमीनों की तलाश की। नियमानुसार कम से कम छह एकड़ भूमि स्टेडियम के लिए चाहिए, मगर 11 में से दस ब्लॉकों में एक साथ इतनी जमीन उपलब्ध नहीं है। नकुड़ में सात एकड़ जमीन मिली है, जिसका प्रस्ताव भी शासन को भेजा गया है, मगर कोई रिप्लाई अभी तक शासन से नहीं आया है। जिला युवा कल्याण एवं प्रादेशिक अधिकारी बृजपाल सिंह ने बताया कि नकुड़ के अलावा शेष ब्लॉकों में छह एकड़ से कम जमीनें मिल रही हैं। जिनको मनरेगा के तहत खेल मैदान विकसित किए जाएंगे।