{"_id":"5b0318a94f1c1bd8408b708f","slug":"151526929577-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा नेता पर आरोपियों को संरक्षण देने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा नेता पर आरोपियों को संरक्षण देने का आरोप
Updated Tue, 22 May 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। नाबालिग छात्रा के साथ दुष्कर्म के प्रयास के मामले में भीम आर्मी ने एक भाजपा नेता पर आरोपियों को संरक्षण देने का आरोप लगाया है। पुलिस की कार्य प्रणाली पर सवाल उठाते हुए एसएसपी से कार्रवाई की मांग की।
भीम आर्मी के महानगर अध्यक्ष प्रवीण गौतम ने सोमवार को एसएसपी से मुलाकात की। प्रवीण गौतम ने बताया कि थाना गागलहेड़ी क्षेत्र के एक गांव में 15 मई को तीन आरोपियों ने किशोरी से दुष्कर्म का प्रयास किया था। किसी प्रकार वह आरोपियों से बच पाई थी। पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में लेकर थाने पर बैठा रखा है और दो आरोपी फरार हैं। पुलिस आरोपी को जेल नहीं भेज रही है। आरोप है कि एक भाजपा नेता ने आरोपियों को संरक्षण दे रखा है। इसलिए पुलिस भी आरोपी को जेल नहीं भेज रही है। एसएसपी से मामले में उचित कार्रवाई की मांग की गई। राजन गौतम, टींकू कपिल, टीटू कमार, महावीर आदि मौजूद रहे।