फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   बाजार में किताबें न मिलने से विद्यार्थी परेशान

बाजार में किताबें न मिलने से विद्यार्थी परेशान

Sat, 19 May 2018 12:10 AM IST
Updated Sat, 19 May 2018 12:10 AM IST
विज्ञापन
बाजार में किताबें न मिलने से विद्यार्थी परेशान
सहारनपुर। नगर के बाजार में एनसीईआरटी की किताबें न मिलने से छात्रों की पढ़ाई बाधित हो रही है। 11वीं की किताबों की सबसे अधिक शॉर्टेज है, जिसकी वजह से छात्र बाजारों में भटकते घूम रहे हैं। उन्होंने प्रशासन और शासन से किताबें उपलब्ध कराने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

सरकार ने इस बार से सरकारी स्कूलों में एनसीईआरटी की किताबों को अनिवार्य रूप से लागू करने के आदेश जारी किए हैं। मगर पहले दिन से बाजार में किताबों की कमी है, जिसका खामियाजा छात्रों को भुगतना पड़ रहा है। श्री हिन्दू कन्या इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्य डॉ. कुदसिया अंजुम ने बताया कि 11वीं की किताबों की सबसे अधिक कमी है। पूरे नगर के बाजारों में कहीं भी किताबें नहीं मिल पा रही हैं। ऐसे में छात्र परेशान हैं। बताया कि बुक सेलर जून तक किताबें पहुंचने की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन

---------------------------
इस वजह से बाजार में नहीं हैं किताबें
सरकारी स्कूलों में सत्र जून में शुरू होता था, मगर पिछले वर्ष से सरकार ने सरकारी स्कूलों में इंग्लिश मीडियम स्कूलों की तर्ज पर सत्र एक अप्रैल से शुरू कर दिया है। बुक सेलर अनुज और प्रियांक ने बताया कि पहले जून में सत्र शुरू होता था। ऐसे में प्रकाशक किताबों को जून माह में ही बाजार में उतारते थे। मगर जब से सत्र अप्रैल महीने से किया गया है, तब से किताबों की समस्या आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed