फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   एचटी लाइन के करंट से जिंदा जल गया युवक

एचटी लाइन के करंट से जिंदा जल गया युवक

Fri, 11 May 2018 11:44 PM IST
Updated Fri, 11 May 2018 11:44 PM IST
विज्ञापन
एचटी लाइन के करंट से जिंदा जल गया युवक
तीतरो (सहारनपुर)। काठे नदी के पास जंगल में नीचे लटकी हाईटेंशन लाइन के तार की चपेट में आकर 22 वर्षीय युवक के शरीर में आग लग गई। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद भी जेई के मौके पर न पहुंचने से ग्रामीणों में रोष है। बाद में मौके पर पहुंचे एसडीएम ने जेई के खिलाफ कार्रवाई और मृतक के पिता को एक लाख रुपये की राशि का चैक सौंप कर ग्रामीणों को शांत किया। इसके बाद पुलिस ने शव का पंचनामा भर उसे पीएम के लिए भेजा।
विज्ञापन

तीतरो थाना क्षेत्र के गांव कोलाखेड़ी निवासी जसबीर कश्यप का 22 वर्षीय पुत्र ललित कश्यप शुक्रवार सुबह करीब 9 बजे गांव खानपुर अफगान से नल की नाल कंधे पर लाद कर काठे नाले के पास जंगल से गुजर रहा था। इसी दौरान नल की नाल जमीन से केवल पांच फीट ऊपर से जा रही हाईटेंशन के तारों में छू गई। जोरदार करंट के साथ ही ललित के शरीर में आग लग गई। करंट का झटका इतना जबरदस्त था कि उसकी एक बांह शरीर से अलग हो गई तथा बाकी शरीर झुलस कर जमीन पर गिर पड़ा। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। युवक के शरीर में उठी लपटो को देख कर आस पास खेतों में काम करने वाले मजदूर उस ओर दौडे़, लेकिन किसी की हिम्मत आग बुझाने की नहीं हो सकी। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। जेई प्रवीन कुमार को फोन किया गया तो उनका मोबाइल बंद मिला। इस पर ग्रामीणों में रोष पैदा हो गया। मामले की सूचना एसडीएम नकुड़ युवराज सिंह को दी गई तो वे मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन

मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने शिकायत की कि जेई प्रवीन कुमार उपकेंद्र पर नहीं रहता। अक्सर मोबाइल भी बंद रहता है। ग्रामीणों की मांग थी कि तारों को ऊंचा किया जाए। एसडीएम युवराज सिंह ने जेई के विरुद्ध कार्रवाई करने का आश्वासन देकर ग्रामीणों का गुस्सा शांत किया। उन्होंने भरोसा दिलाया कि वे पावर कार्पोरेशन के अफसरों को लिख कर लाइन को ऊंचा उठाने का काम कराएंगे। एसडीएम ने मृतक के पिता जसबीर सिंह को एक लाख रुपये की सहायता राशि का चेक दिया। इसके बाद पुलिस ने युवक के शव को पंचनामा भर पीएम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed