{"_id":"5af346fb4f1c1b86098b943f","slug":"151525892859-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमजी क्रिकेट एकेडमी ने जीती क्रिकेट प्रतियोगिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एमजी क्रिकेट एकेडमी ने जीती क्रिकेट प्रतियोगिता
Updated Thu, 10 May 2018 12:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एमजी क्रिकेट एकेडमी ने जीती क्रिकेट प्रतियोगिता
सहारनपुर। भूतेश्वर इंटर कालेज मैदान पर आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता की ट्रॉफी एमजी क्रिकेट एकेडमी की टीम ने जीत ली है। बुधवार को हुए फाइनल मुकाबले में एमजी क्रिकेट एकेडमी ने एसबीबीए क्रिकेट एकेडमी की टीम को 45 रन से हराया।
टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी एमजी क्रिकेट एकेडमी की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 144 रन बनाए। इनमें विक्रांत ने 26 और जिम्मी ने 22 रन का योगदान दिया। एसबीबीए क्रिकेट एकेडमी की ओर से मानिक बंसल ने तीन और सरफराज ने दो विकेट लिए। 145 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी एसबीबीए क्रिकेट एकेडमी की पूरी टीम मात्र 99 ही रन बना सकी। इस प्रकार एमजी क्रिकेट एकेडमी की टीम ने 45 रन के अंतर से यह मुकाबला जीतकर ट्राफी अपने नाम की। विजेता टीम को मेयर संजीव वालिया के हाथों 5100 रुपये का इनाम दिया गया, जबकि उप विजेता टीम को 2500 रुपये का इनाम मिला। इस मौके पर नामित कुमार, रक्षित गर्ग नदीम, सचिन, भूपेंद्र कच्छल, रणधीर कपूर, अवनीश जैन, नीरज गोयल, संजय शर्मा, सौरभ आदि मौजूद रहे।