{"_id":"5ada38964f1c1b84028b5ad1","slug":"151524250774-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डिस्ट्रिक टेनिस बाल प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डिस्ट्रिक टेनिस बाल प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम
Updated Sat, 21 Apr 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छुटमलपुर (सहारनपुर)। यूपी ग्रुप आफ कालेज एवं यूपी ग्लोबल स्कूल के प्रांगण में तीन दिवसीय डिस्ट्रिक्ट टेनिस बाल क्रिकेट चैंपियनशिप-2018 का आयोजन किया गया। इसमें 15 टीमों ने भाग लिया।
टूर्नामेंट में मुख्य अतिथि डिस्ट्रिक्ट टेनिस बाल क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव नरेश कुमार, सह सचिव यशवीर सिंह, एयरगन स्पोर्ट फेडरेशन ऑफ इंडिया के महासचिव मुस्तकीम अंसारी ने बाल पर शाट लगा कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। इस मौके पर अतिथियों ने कहा कि खेलों से स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित होती है। इसके माध्यम से हम अपना और देश का नाम विश्व पटल पर चमका सकते हैं। इसके बाद शुरू हुई प्रतियोगिता में यूपी ग्रुप आफ कालेज, यूपी ग्लोबल स्कूल, इन्फेंट जीसस स्कूल, हरी इंटरनेशनल अकादमी, एल्पाइन पब्लिक स्कूल, यंग स्टार क्रिकेट अकादमी, पंचशील पब्लिक स्कूल, प्रज्ञान सेथाली, सरस्वती सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सेंट मेरी स्कूल, सेंट मेरी क्रिकेट अकादमी, बजाज क्रिकेट क्लब, यूथ क्रिकेट अकादमी, एजाजी क्रिकेट अकादमी, बजाज क्रिकेट अकादमी की टीमों ने भाग लिया। चेयरमैन शिशिर राणा, निदेशक पूजा राणा, कालेज के खेल अधिकारी राजेंद्र कुमार और सचिव नरेश कुमार ने सभी खिलाड़ियों को अनुशासन में रहकर खेलने का आह्वान किया।
पहला मैच प्रज्ञान सेथाली ने 97 रन का स्कोर कर हरी इंटरनेशनल अकादमी से 40 रनों के अंतर से जीता। इसके अतिरिक्त पहले दिन बजाज क्रिकेट अकादमी, यूपी ग्रुप ऑफ कॉलेज और सेंट मेरी क्रिकेट अकादमी टीमों ने अपने अपने मैच जीते।