{"_id":"5aa2d4294f1c1baa758b489f","slug":"151520620585-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला कारागार के बंदियों का उपचार करेंगे चिकित्सा विशेषज्ञ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला कारागार के बंदियों का उपचार करेंगे चिकित्सा विशेषज्ञ
Updated Sat, 10 Mar 2018 12:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। जिला कारागार के बंदियों की बीमारियों के उपचार के लिए चिकित्सा विशेषज्ञ जिला कारागार पहुंचेंगे और मरीजों की जांच करेंगे। इसकी रिपोर्ट अधिकारियों को दी जाएगी। जिससे बंदियों का समय रहते सही तरीके से उपचार संभव हो सके।
बदायूं के जिला कारागार में विचाराधीन महिला बंदी रामबेटी की बीमारी के चलते मौत होने के बाद राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग द्वारा बंदियों के उचित उपचार किए जाने के निर्देश दिए गए। जिसके बाद प्रमुख सचिव ग्रह द्वारा सभी जिलाधिकारियों के इस मामले में शासनादेश जारी किया गया। शासनादेश के आधार पर जिलाधिकारी द्वारा मुख्य चिकित्साधिकारी एवं मुख्य चिकित्सा अधीक्षक के साथ इस मामले में बैठक की और चिकित्सा विशेषज्ञों की टीम गठित की। वरिष्ठ जेल अधीक्षक डाक्टर वीरेश राज शर्मा ने बताया कि चिकित्सा विशेषज्ञों की टीम प्रत्येक माह के द्वितीय एवं चतुर्थ शनिवार को जिला कारागार में पहुंचेगी और बंदियों की जांच कर उनके रोगों का उपचार करेगी। गंभीर रोगों के संबंध में अधिकारियों को रिपोर्ट दी जाएगी। जिससे बंदियों का समय से तथा उचित उपचार कराया जा सके। इसके अलावा जिलाधिकारी, एसएसपी एवं जिला जज के निरीक्षण में सीएमओ तथा सीएमएस भी मौजूद रहेंगे तथा चिकित्सा व्यवस्था देखेंगे।