फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   आज साफ होगी खनन पट्टों की नीलामी की तस्वीर

आज साफ होगी खनन पट्टों की नीलामी की तस्वीर

Fri, 09 Mar 2018 12:48 AM IST
Updated Fri, 09 Mar 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
आज साफ होगी खनन पट्टों की नीलामी की तस्वीर
आज साफ होगी खनन पट्टों की नीलामी की तस्वीर
विज्ञापन

सहारनपुर। जिले के पांच खनन पट्टों को लेकर बृहस्पतिवार को शुरू हुई ई नीलामी की प्रक्रिया शुक्रवार शाम तक चलेगी। इसके बाद ही पट्टों को लेकर लगाई गई बोली आदि के बारे में तस्वीर साफ होगी। हालांकि दिन भर चर्चा रही कि हरियाणा की एक फर्म और एक यूपी के एक ग्रुप ने नीलामी में बढ़कर बोली लगाई है, लेकिन असली तस्वीर शुक्रवार शाम पांच बजे तक ही साफ होगी।
जिले के 40 में से पांच खनन पट्टों के लिए नीलामी की प्रक्रिया शुरू की गई है। इससे पहले इन पट्टों के लिए ई टेंडर आमंत्रित किए गए थे। इनमें दरिया बरामद के लिए 3 और ढिक्का कलां के लिए 2 टेंडर आए। खनन के ये दोनों पट्टे बालू के लिए हैं। जबकि नुनियारी के लिए 10, रहना के लिए 17 और कालूवाला पहाड़ीपुर के लिए 12 टेंडर आए हैं। यह तीनों खनन पट्टे बोल्डर, बजरी और बालू के मिक्स हैं। सरकार ने बालू वाले पट्टों के लिए 65 रुपये और बोल्डर, बजरी और बालू के मिक्स पट्टों के लिए 95 रुपये प्रति घन मीटर का रेट रखा गया है। बृहस्पतिवार को तीन पटटों में टॉप 5 बोलीदाताओं को नीलामी में शामिल किया गया है। जबकि बालू के दोनों पटटों में सभी भागेदारी कर रहे हैं। दिन भर चर्चा रही कि हरियाणा की एक फर्म और यूपी के एक ग्रुप ने बढ़कर बोली लगाई है। अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व विनोद कुमार ने बताया कि नीलामी प्रक्रिया शुक्रवार शाम पांच बजे तक चलेगी। इसके बाद ही पता चलेगा कि किस फर्म ने कितनी बोली लगाई है। सर्वाधिक बोलीदाता के पक्ष में ही खनन का पटटा छोडा जाएगा।
विज्ञापन

नहीं हो सकी सुनवाई
सहारनपुर। अवैध खनन मामले में पट्टा धारकों की कमिश्नर कोर्ट में होने वाली सुनवाई बृहस्पतिवार को अधिवक्ताओं की हड़ताल की वजह से नहीं हो सकी। जिला खान अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार को एमएलसी महमूद अली के मामले की सुनवाई होनी थी। लेकिन अधिवक्ताओं की हड़ताल हो जाने के चलते सुनवाई नहीं हो सकी। इसके लिए आगामी तारीख मांगी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed