फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   अपने आत्मसम्मान से कोई समझौता न करें महिलाएं

अपने आत्मसम्मान से कोई समझौता न करें महिलाएं

Thu, 08 Mar 2018 12:24 AM IST
Updated Thu, 08 Mar 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
अपने आत्मसम्मान से कोई समझौता न करें महिलाएं
चिलकाना/ रामपुर मनिहारान/ गागलहेड़ी (सहारनपुर)। महिला सशक्तिकरण दिवस के मौके पर स्कूल कालेजों में आयोजित गोष्ठियों में पुलिस अधिकारियों ने कहा कि कोई व्यक्ति छात्राओं अथवा महिलाओं से अभद्र व्यवहार या अश्लील हरकत करता है तो इसकी सूचना पुलिस तथा परिजनों को तुरंत देनी चाहिए। आत्मविश्वास की कमी के कारण ही पुरुष महिला को प्रताड़ित करता है।
विज्ञापन

बुधवार को सुलतानपुर के नव जनोदय इंटर कालेज में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर आयोजित सेमिनार में सीओ सदर बीपी सिंह ने कहा कि महिलाओं के अंदर एक ऐसी शक्ति है जिसे वह पहचान ले तथा जाग्रत कर ले तो कोई भी उसका उत्पीड़न नहीं कर सकता है। थाना प्रभारी नीरज सिंह और दिशा संस्था की महिला प्रभारी सुरेशो सैनी एवं पी राम ने कहा कि छात्राओं को अपने आत्म सम्मान के लिए आगे आना होगा। सेमिनार में नीलम, राज्जो देवी, सविता, मैनवती, बिजेंद्र, विनोद, सुनील, श्याम कुमार सैनी, फरहा अंसारी ने भी विचार रखे ।
विज्ञापन

उधर, गांव टोडरपुर स्थित एसडी जूनियर हाई स्कूल में टोडरपुर चौकी इंचार्ज दीपक चौधरी ने छात्राओं को अपनी सुरक्षा संबंधी टिप्स दिए। इस दौरान प्रधान ताहिर हसन, प्रधानाध्यापिका रीना शर्मा, प्रमोद कुमार, विनय कुमार आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रामपुर मनिहारान के मदरलैंड पब्लिक स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में कोतवाली प्रभारी एसके राणा ने विद्यालय की बालिकाओं को महिला सुरक्षा के सभी बिंदुओं की जानकारी दी। उन्होंने 100 नंबर डायल व महिला हेल्पलाइन 1090 सेवाओं के बारे में बताया। एसआई दीपक कुमार, सहायक प्रबंधक सत्य संयम भूर्यान, प्रधानाचार्य डा. शालू कुमारी, श्वेता सैनी, बलजीत सिंह, शाहिदा हसन, पूनम रानी, राजन चौहान, निशांत, संतोष गुप्ता आदि मौजूद रहे।

गागलहेड़ी के पीजी पायस इंटर कालेज में सीओ सदर बीपी सिंह ने बालिकाओं को समाज का सम्मान बताते हुए कहा की छात्राओं को सोशल मीडिया का सोच समझकर उपयोग करना चाहिए। यदि कोई शिकायत हो तो उसे छिपाने की बजाये अपने अभिभावकों और पुलिस को जरूर बताए। प्रबंधक पंकज गर्ग, थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार सिंह, मनोज यादव, प्रदीप कुमार, शिवांश, मनीष , कुलदीप, ब्रिजेश , मोहनी, सारिका, अंजली, आरती, सुनीता, नेहा, रितिका, महक, मीनाक्षी, डोली, विजेतादत्त, रीतू, रिंकी, साक्षी, दिव्या, सालोनी आदि रहे। संचालन अदिती ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed