फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   दारुल उलूम वक्फ का प्रतिनिधि बनकर मौलाना साद के कार्यक्रम में नहीं गया: मौलाना फरीद

दारुल उलूम वक्फ का प्रतिनिधि बनकर मौलाना साद के कार्यक्रम में नहीं गया: मौलाना फरीद

Thu, 01 Mar 2018 12:00 AM IST
Updated Thu, 01 Mar 2018 12:00 AM IST
विज्ञापन
दारुल उलूम वक्फ का प्रतिनिधि बनकर मौलाना साद के कार्यक्रम में नहीं गया: मौलाना फरीद
देवबंद (सहारनपुर)। दीनी तालीम के दूसरे बड़े इदारे दारुल उलूम वक्फ के वरिष्ठ उस्ताद मौलाना फरीदुद्दीन कासमी के औरंगाबाद में आयोजित तब्लीगी जमात के अमीर मौलाना साद के कार्यक्रम में शामिल होने को लेकर चल रही चर्चाओं पर विराम लगाते हुए बुधवार को मौलाना फरीद ने बयान जारी कर स्पष्टीकरण दिया कि वे संस्था के प्रतिनिधि के रूप में वहां नहीं गए थे। बल्कि निजी संबंधों के आधार पर पहुंचे थे।
विज्ञापन

हजरत निजामुद्दीन मरकज दिल्ली में स्थित तब्लीगी जमात के अमीर मौलाना साद द्वारा पैगंबर हजरत मूसा अलैहिस्सलाम के बारे में गलत बयानबाजी करने के बाद विश्वविख्यात इस्लामिक शिक्षण संस्था दारुल उलूम और मदरसा मुरादाबाद शाही समेत दूसरे दीनी इदारों ने मौलाना साद से जुड़े लोगों के दीनी इदारों में बयान देने पर पाबंदी लगा दी थी। इतना ही नहीं दारुल उलूम के मोहतमिम मौलाना मुफ्ती अबुल कासिम नोमानी बनारसी की ओर से जारी किए गए बयान में कहा गया था कि मौलाना साद भरोसे के लायक नहीं हैं। उधर, दीनी तालीम के दूसरे सबसे बडे इदारे दारुल उलूम वक्फ के वरिष्ठ उस्ताद मौलाना फरीदुद्दीन कासमी द्वारा हाल में ही औरंगाबाद में आयोजित मौलाना साद के कार्यक्रम में शामिल होने को लेकर चर्चाओं का दौर जारी था। बुधवार को इन्हीं चर्चाओं पर विराम लगाते हुए मौलाना फरीद ने बयान जारी करते हुए स्पष्टीकरण दिया कि वे औरंगाबाद के कार्यक्रम में संस्था के प्रतिनिधि के रूप में नहीं पहुंचे थे। बल्कि कुछ लोगों से उनका निजी संबंध हैं, इसलिए व्यक्तिगत रूप से वह वहां पहुंचे थे। जो लोग इस मामले को लेकर दारुल उलूम और दारुल उलूम वक्फ में दूरियां पैदा करने वाली अफवाह फैला रहे हैं, वो सरासर गलत हैं। उनके औरंगाबाद दौरे का संस्था से कोई ताल्लुक नहीं है। बल्कि ये उनकी निजी यात्रा थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed