फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   चौपाल लगाकर एडीएम ई ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं

चौपाल लगाकर एडीएम ई ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं

Tue, 13 Feb 2018 01:08 AM IST
Updated Tue, 13 Feb 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
चौपाल लगाकर एडीएम ई ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं
सहारनपुर। शीतकालीन भ्रमण के तहत अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) एसके दूबे ने सोमवार को ग्राम चांदनपुर एवं मनानी में चौपाल लगाई। उन्होंने दोनों गांवों में विकास कार्यों का भौतिक सत्यापन किया। उन्होंने ग्राम पंचायत अधिकारी को शौचालय विहीन परिवारों की सूची बनाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

सोमवार को एडीएम प्रशासन को ग्राम चांदनपुर के प्रधान ने बताया कि गांव में काफी परिवारों के यहां शौचालय नहीं बने हैं। इस पर एडीएम ई ने ग्राम पंचायत अधिकारी से इस संबंध में जानकारी मांगी, लेकिन वह सही संख्या नहीं बता सके। इसपर उन्होंने ग्राम पंचायत अधिकारी को मंगलवार तक शौचालय विहीन परिवारों की सूची उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने निराश्रित विधवा महिलाओं के ऑन लाइन फार्म भरवाने के लिए ग्राम प्रधान और ग्राम पंचायत अधिकारी को निर्देशित किया, ताकि उनकी विधवा पेंशन बन सके। कुछ ग्रामीणों ने शिकायत की कि हैंडपंप पुराने लगे होने के कारण उनका पानी खराब हो गया है। इस पर ग्राम पंचायत अधिकारी को ग्राम निधि से हैंडपंपों का रिबोर कराने को कहा गया। ग्राम मनानी के ग्रामीणों ने बताया कि गांव में एक सफाईकर्मी कार्य कर रहा है, जिस कारण ग्राम में सफाई व्यवस्था दुरुस्त नहीं है। राशन डीलर की शिकायत पर नायब तहसीलदार को ग्राम में राशन की दुकान की स्वयं जांचकर आख्या देने के निर्देश दिए। उन्होंने तालाब की खुदाई मनरेगा से कराने और उसके चारों और 2 गहरी खाई खोदकर पीपल, बरगद, जामुन के पौधे लगाने के निर्देश भी एडीएम ई ने दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed