फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   चीनी मिल बंद रहने से गुस्साएं किसानों ने लगाया जाम

चीनी मिल बंद रहने से गुस्साएं किसानों ने लगाया जाम

Mon, 12 Feb 2018 12:01 AM IST
Updated Mon, 12 Feb 2018 12:01 AM IST
विज्ञापन
चीनी मिल बंद रहने से गुस्साएं किसानों ने लगाया जाम
नानौता (सहारनपुर)। किसान सहकारी चीनी मिल की आरबीसी चेन टूटने के कारण करीब 10 घंटे से अधिक चीनी मिल बंद रहने से गुस्साएं किसानों ने देवंबद-नानौता मार्ग कुछ देर के लिए जाम कर दिया। जाम की सूचना के चलते मौके पर पहुंची पुलिस व मिल प्रशासन के आश्वासन पर जाम को खुलवाया गया।
विज्ञापन

रविवार की सुबह करीब सात बजे नानौता स्थित किसान सहकारी चीनी मिल की आरबीसी चेन अचानक टूट गई। इसके चलते मिल में पेराई के साथ तौल कार्य भी बंद हो गया। करीब 5 घंटे बाद चेन को ठीक कर चलाने का प्रयास किया गया, लेकिन कुछ ही देर बाद चेन फिर से टूट गई। उधर मिल में गन्ना डालने पहुंचे किसानों के वाहनों व भैंसा बोगी की काफी लंबी लाइन लग चुकी थी। करीब 4 बजे गन्ना किसानों का गुस्सा भड़क गया। कई गांवों के किसानों ने मिल की कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान लगाते हुए देवबंद-नानौता मार्ग जाम कर दिया। जिसके चलते गन्ना किसानों के वाहनों के साथ अन्य दूसरे वाहनों का काफी लंबा जाम सड़क पर लग गया। जिसके बाद सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने जाम खुलवाने का प्रयास किया तो किसान मिल अधिकारियों को मौके पर बुलवाने के लिए अड़ गए। मौके पर पहुंचे मुख्य गन्ना अधिकारी रमेश चंद शर्मा को किसानों के गुस्से का सामना करना पड़ा। गन्ना किसानों का आरोप था कि सुबह से मिल बंद पड़ा है और बार-बार पूछने पर भी मिल कब चलेगी, इसकी जानकारी उनको नहीं दी जा रही है। जिसके चलते किसानों का गन्ना लेकर पहुंचे पशु से लेकर चालक तक परेशान हैं।
विज्ञापन

सीसीओ रमेश चंद शर्मा ने किसानों को आश्वासन दिया कि मिल शाम छह बजे तक चलने की पूरी संभावना है और किसानों को परेशान नहीं होने दिया जाएगा। पुलिस व मिल अधिकारियों के आश्वासन के बाद किसानों द्वारा जाम खोला गया। जाम के दौरान रजनीश त्यागी, चरण सिंह, फरमान, सुरेंद्र कुमार, भंवर सिंह, इंतजार, संदीप कुमार, प्रवीण, अनिल कुमार, नितिन कुमार, महावीर सिंह, अरविंद कुमार, कुलबीर सिंह, धर्मेंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed