{"_id":"5a775da34f1c1b90268b865b","slug":"151517772195-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस जीप का चालक निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस जीप का चालक निलंबित
Updated Mon, 05 Feb 2018 12:57 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेहट (सहारनपुर)। थाना मिर्जापुर की गाड़ी पर तैनात आरक्षी चालक देवेंद्र कुमार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बबलू कुमार द्वारा खनन माफियाओं को संरक्षण देने और रात के समय माफियाओं से मिलीभगत कर अवैध खनिज का परिवहन कराने के आरोप में तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। साथ ही चालक पर लगे आरोपों की विभागीय जांच शुरू कर दी गई है।
बता दें कि एनजीटी एवं माननीय सर्वोच्च न्यायालय द्वारा खनन और खनिज के परिवहन पर पूर्ण प्रतिबंध के बावजूद थाना मिर्जापुर पुलिस की मिलीभगत से खनन माफिया धड़ल्ले से यमुना नदी में अवैध खनन कर रहे हैं। कई बार अवैध खनन और खनिज के परिवहन को लेकर पुलिस की माफियाओं से मिलीभगत उजागर भी हुई है। इसका संज्ञान लेते हुए एसएसपी बबलू कुमार ने थाना मिर्जापुर की गाड़ी पर तैनात आरक्षी चालक देवेंद्र कुमार को खनन माफियाओं को संरक्षण देने और रात में माफियाओं से मिलकर खनिज से भरे वाहनों को निकलवाने के आरोप में तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए उसके खिलाफ विभागीय जांच बैठा दी है।