{"_id":"5a74a7d34f1c1b805a8b78d1","slug":"151517594579-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपर आयुक्त का संभागीय परिवहन कार्यालय में छापा, अनुपस्थिति मिले सभी अधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपर आयुक्त का संभागीय परिवहन कार्यालय में छापा, अनुपस्थिति मिले सभी अधिकारी
Updated Fri, 02 Feb 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। कार्यालय खुलते ही अपर आयुक्त ने संभागीय परिवहन अधिकारी कार्यालय पर छापा मारा। छापे के दौरान दो बाबू और तीन चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी को छोड़कर कार्यालय के सभी अधिकारी और कर्मचारी अनुपस्थित मिले। सभी का वेतन रोकने की संस्तुति की है। जबकि चतुर्थ श्रेणी एक कर्मचारी पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की भी संस्तुति की है।
शुक्रवार को अपर आयुक्त उदयराम सुबह 9:45 बजे संभागीय परिवहन अधिकारी कार्यालय पर पहुंचे। उस समय कार्यालय में उन्हें कोई भी नहीं मिला। उन्होंने विभाग के सभी कक्षों में आधा घंटे तक निरीक्षण किया। 10:15 बजे तक कार्यालय में सिर्फ दो बाबू और तीन चपरासी ही पहुंचे। संभागीय परिवहन अधिकारी, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी समेत सभी अधिकारी एवं कर्मचारी सवा 10 बजे तक भी कार्यालय नहीं पहुंचे। उन्होंने उपस्थिति रजिस्टर भी चेक किया।
अपर आयुक्त उदयराम ने अनुपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों का वेतन रोके जाने की संस्तुति की। इसकेे अलावा चतुर्थ श्रेणी के एक कर्मचारी पर अनुशासनात्मक कार्रवाई किए जाने की भी संस्तुति करते हुए आयुुक्त को रिपोर्ट भेज दी।
विज्ञापन
अपर आयुक्त उदयराम ने बताया कि वह तो वाहनों की फिटनेस का रिकार्ड चेक करने, लाइसेंस के रिकार्ड एवं अन्य रिकार्ड्स की जांच करने के लिए गए थे। वह संभागीय परिवहन कार्यालय में आधा घंटा रुके भी, लेकिन सवा 10 बजे तक भी कोई अधिकारी नहीं पहुंचा। जिसके बाद वह लौट आए और रिपोर्ट आयुक्त को सौंप दी।
इस संबंध में संभागीय परिवहन अधिकारी कपिलदेव का कहना है कि सुबह अपर आयुक्त ने निरीक्षण किया था। कुछ अधिकारी एवं कर्मचारी अनुपस्थित मिले थे। उनका वेतन रोका गया है और एक कर्मचारी पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की गई है। अपर आयुक्त ने कोई रिकार्ड जब्त नहीं किया है।