{"_id":"5a6f6d0f4f1c1b83268b7398","slug":"151517251855-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्काउट शिविर में छात्र-छात्राओं को प्रशिक्षण दिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्काउट शिविर में छात्र-छात्राओं को प्रशिक्षण दिया
Updated Tue, 30 Jan 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्काउट शिविर में छात्र-छात्राओं को प्रशिक्षण दिया
देवबंद। एसके हैप्पी स्कूल में तीन दिवसीय स्काउट गाइड शिविर का आयोजन किया गया। इसमें छात्र-छात्राओं ने विभिन्न क्रियाकलापों का प्रशिक्षण लिया।
विद्यालय प्रबंधक रतिराम और प्रधानाचार्य रेनू जोशी ने बताया कि सोमवार को शिविर में छात्र-छात्राओं को रंगोली और टेंट बनाना तथा विभिन्न प्रकार की ठांगे बांधना सिखाया गया। साथ ही बच्चों ने पूरे अनुशासन के साथ विद्यालय परिसर में साफ सफाई की और पौधों पानी देने का कार्य किया। इस अवसर पर प्रबंधक रतिराम ने कहा कि विद्यार्थी जीवन में स्काउट शिविर का आयोजन होना बहुत ही आवश्यक है। इससे बच्चों के अंदर अनुशासन, स्वयं कार्य करने की भावना, विभिन्न परिस्थितियों में ढालने, देश प्रेम व परस्पर सहयोग की भावना विकसित होती है। इस मौके पर विद्यालय स्टॉफ मौजूद रहा।