फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   भारत को विश्वगुरु बनाएंगे नरेंद्र मोदी : भूपेंद्र सिंह

भारत को विश्वगुरु बनाएंगे नरेंद्र मोदी : भूपेंद्र सिंह

Mon, 15 Jan 2018 12:20 AM IST
Updated Mon, 15 Jan 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
भारत को विश्वगुरु बनाएंगे नरेंद्र मोदी : भूपेंद्र सिंह
देवबंद (सहारनपुर)। उत्तर प्रदेश सरकार में लोकनिर्माण एवं पंचायती राज मंत्री भूपेंद्र सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार ने अपराधियों के खिलाफ अभियान छेड़ कर बिगड़ी कानून व्यवस्था को पटरी पर लाने की जो पहल शुरू की है वह सराहनीय है।
विज्ञापन

रविवार को जड़ौदा जट्ट गांव में विधायक कुंवर ब्रिजेश सिंह के आवास पर पहुंचे भूपेंद्र सिंह ने कहा कि देश और प्रदेश की जनता सपा, कांग्रेस और बसपा शासन से ऊब चुकी थी। जिसके चलते ही उन्होंने सत्ता परिवर्तन कर इन दलों को संदेश दिया कि अब वह उनके बहकावे में आने वाले नहीं है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत पुन: विश्व गुरु बनने की और अग्रसर है। उन्होंने जनता से पीएम के इस सपने को साकार करने के लिए भाजपा का साथ दिए जाने का आह्वान किया। भूपेंद्र सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार जनकल्याणकारी योजनाएं चलाकर गरीबों को उनको हक दे रही है। किसानों को उनकी फसलों का लाभकारी मूल्य दिया जा रहा है, जबकि पूर्व की सरकारों ने गरीब जनता और किसानों का उत्पीड़न किया व उन्हें उनके हक से वंचित रखा। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने मंत्री भूपेंद्र सिंह का फूल मालाएं पहनाकर जोरदार स्वागत किया। इस मौके पर देवेंद्र निम, महावीर सिंह राणा, बिजेंद्र कश्यप, देववृत त्यागी, अजय सिंघल, गजराज राणा, वैभव गर्ग, पंकज त्यागी आदि मौजूद रहे। उधर, ग्राम रोजगार सेवक संघर्ष समिति के पदाधिकारियों ने मंत्री भूपेंद्र सिंह को ज्ञापन देकर 21 माह से बकाया मानदेय दिलाए जाने की मांग की। जिलाध्यक्ष प्रधान संगठन ने भी ज्ञापन सौंपा। जिसमें उन्होंने खनन बंद होने के कारण स्वच्छ भारत मिशन के तहत शौचालयों का निर्माण बंद होने, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बन रहे शौचालयों के कच्चे गड्ढों की पुन: समीक्षा कराए जाने, रेत बजरी व सीमेंट का रेट रिवाइज कराए जाने आदि मांग की है। ज्ञापन देने वालों में कविता राणा, कुशल, जितेंद्र चौधरी, रवि शर्मा, योगेश चौधरी, महबूब, रामकला, तेजपाल सिंह, रईस आलम, धनश्याम राणा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed