{"_id":"5a2edb454f1c1bce408bc743","slug":"151513020229-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भूमि अधिग्रहण प्रभावित किसान डीएम से मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भूमि अधिग्रहण प्रभावित किसान डीएम से मिले
Updated Tue, 12 Dec 2017 12:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। एक समान मुआवजा दिलाने सहित अन्य मांगों को लेकर बाईपास भूमि अधिग्रहण से प्रभावित किसानों ने सोमवार को डीएम पीके पांडे से मिलकर अपनी समस्या रखी। उन्होंने कहा कि किसानों के उत्पीड़न को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
सोमवार को पूर्व विधायक शशिबाला पुंडीर के नेतृत्व में एनएच 73 के बाईपास भूमि अधिग्रहण से प्रभावित किसानों ने अपनी पीड़ा जिलाधिकारी के सामने रखी। उन्होंने कहा कि भूमि अधिग्रहण मामले में सबको एक समान मुआवजा दिया जाए। उन्होंने कहा कि जिले में इसी भूमि अधिग्रहण मामले में किसानों को अलग अलग मुआवजा दिया जा रहा है। पेड़ आदि के मामले में भी एक समान मुआवजा नहीं दिया जा रहा है। इसके चलते भूमि अधिग्रहण से प्रभावित किसानों में भारी रोष व्याप्त है। समस्याओं को सुनने के बाद जिलाधिकारी ने किसानों को भरोसा दिलाया कि उनके साथ नाइंसाफी नहीं होने दी जाएगी। इस दौरान निरोम टोली, प्रदीप नंबरदार नंदी, चरण सिंह, अनिल कुुमार, किरणपाल मुखिया, सुभाष चंद नंदी मौजूद रहे।