फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   आढ़ती बैठक

आढ़ती बैठक

Fri, 08 Dec 2017 01:06 AM IST
Updated Fri, 08 Dec 2017 01:06 AM IST
विज्ञापन
आढ़ती बैठक
मंडी यार्ड में सुविधाएं नहीं
विज्ञापन

मिलने पर नाराजगी जताई

छुटमलपुर। आढ़तियां एसोसिएशन की बैठक में दस करोड़ रुपये की लागत से बनी नवीन मंडी में बिजली पानी तक की सुविधा मुहैया न होने पर नाराजगी जताई गई। आढ़तियों का कहना है कि वे अफसरों के साथ ही सांसद और भाजपा जिलाध्यक्ष को अपनी परेशानी बता चुके हैं। लेकिन जरूरी सुविधाएं नहीं मिल पाई हैं। आढ़तियों का कहना है कि दुकानों के सामने टीम शेड डालने और नीलामी चबूतरे के विस्तार की बात भी आगे नहीं बढ़ पा रही है। बिजली संकट के कारण तौल कांटे भी चार्ज करने के लिए मंडी से बाहर जाना पड़ता है। चेताया कि यदि समय रहते समस्याओं का निराकरण नहीं कराया गया तो आढ़ती आंदोलन को बाध्य होंगे। बैठक में हाजी अहसान, कमाल सिंह यादव, सुरेश गोयल, इमरान, विकास गुप्ता, प्रवीन बंसल, शाहिद कुरैशी, रकम सिंह, यशपाल सैनी, मुंतजिर अहमद, हिमांशु गोयल, अंकित गोयल, मंगू सिंह भगत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed