{"_id":"59f6275b4f1c1bee688b8214","slug":"151509304155-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिद्धपीठ में उमड़ा श्रद्धालुओं का रैला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिद्धपीठ में उमड़ा श्रद्धालुओं का रैला
Updated Mon, 30 Oct 2017 12:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेहट (सहारनपुर)। रविवार को साप्ताहिक अवकाश के चलते सिद्धपीठ श्री शाकंभरी देवी में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। वाहनों की भरमार से जाम के हालत बन गए। पुलिसकर्मियों की मौजूदगी न होने के कारण पैदा हुई अव्यवस्थाओं के चलते श्रद्धालुओं को धक्का-मुक्की के बीच मां के दर्शन हुए।
रविवार को साप्ताहिक अवकाश होने के चलते सुबह से ही मां शाकंभरी देवी के दर्शनों के लिए श्रद्धालु पहुंचने शुरू हो गए थे। वाहनों की भरमार के चलते सिद्धपीठ से लेकर नागल माफी तक जाम के हालत बन गए। कहीं कोई पुलिसकर्मी मौजूद नहीं था। श्रद्धालुओं ने धक्का मुक्की के बीच पहले बाबा भूरादेव और उनके उपरांत मां शाकंभरी देवी के दर्शन किए। माता के मंदिर के मुख्य द्वार एवं निकास द्वारा दोनों पर श्रद्धालुओं में आपाधापी मची हुई हुई थी। सुबह करीब 10 बजे थाना मिर्जापुर पुलिस को सूचना दिए जाने के बाद दो होमगार्ड वहां पहुंचे, लेकिन श्रद्धालुओं की भीड़ के आगे उनकी एक नहीं चली और अव्यवस्था हावी रही। माता के मंदिर तक जाने में श्रद्धालुओं के पसीने छूट गए। दर्शन करने के उपरांत सिद्धपीठ से निकलने में भी श्रद्धालुओं को कई घंटे लग गए। दोपहर बाद दो बजे के बाद ही हालात कुछ सामान्य हुए।