फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   29 नवंबर को सहारनपुर में होगा निकाय चुनाव का मतदान

29 नवंबर को सहारनपुर में होगा निकाय चुनाव का मतदान

Sat, 28 Oct 2017 12:43 AM IST
Updated Sat, 28 Oct 2017 12:43 AM IST
विज्ञापन
29 नवंबर को सहारनपुर में होगा निकाय चुनाव का मतदान
सहारनपुर। निकाय चुनाव की अधिसूचना जारी होने के बाद सहारनपुर के 11 निकायों में चुनावी तैयारियां तेज कर दी गई हैं। यहां 29 नवंबर को तीसरे चरण में मतदान होगा। ऐसे में राजनीतिक दलों के पास मतदाताओं को रिझाने के लिए करीब एक महीने का समय है। यही कारण है कि राजनीतिक दल 11 निकायों में फतह हासिल करने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते हैं। उधर, जातीय हिंसा से झुलसे सहारनपुर में शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न कराना प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती होगी। फिलहाल राजनीतिक दलों ने मैदान मारने के लिए अपने धुरंधरों के चयन में तेजी शुरू कर दी है। माना जा रहा है कि एक-दो दिन में चयन प्रक्रिया पूरी होने के बाद चुनावी दंगल में रणबांकुरे उतर जाएंगे।
विज्ञापन

राज्य चुनाव आयोग की अधिसूचना के अनुसार सहारनपुर नगर निगम सहित सभी 11 निकायों में 29 नवंबर को मतदान होगा। पहली बार होने वाले नगर निगम चुनाव को लेकर न केवल राजनीतिक दल वर्चस्व की जंग मान रहे हैं, बल्कि प्रशासन के सामने भी इस चुनाव को सफलतापूर्वक कराना चुनौती होगी। इसके अलावा सहारनपुर की नगर पालिकाओं और नगर पंचायतों में कई संवेदनशील मानी जाती हैं। चार नगर पालिकाओं में देवबंद, नकुड़, गंगोह और सरसावा है, इसमें देवबंद और गंगोह तो बेहद संवेदनशील मानी जाती है। ऐसे ही चिलकाना और बेहट नगर पंचायतों पर भी सबकी निगाहें हैं। इसके अलावा तीतरो, अंबेहटा पीर, नानौता और रामपुर मनिहारान भी राजनीतिक दलों के वर्चस्व से जुड़ी हैं। यही कारण है कि राजनीतिक दल नगर निकायों में अपना दबदबा कायम करने के लिए चुनावी रणनीति बनाने मेें जुटे हैं। प्रत्याशियों को लेकर लगभग तमाम पार्टियों में रस्साकशी का दौर चल रहा है। जिले के 780256 मतदाता जिले की नगर निगम सहित 11 नगर निकायों में सत्ता का फैसला करेंगे। यहां बता दें कि नगर निकायों में आरक्षण के बाद से ही दावेदारों सहित राजनीति दलों ने अपनी तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। इसके तहत पार्टियों में जिताऊ प्रत्याशियों के चयन के लिए कवायद जोरों पर है। हर पार्टी में कई कई दावेदार ताल ठोक रहे हैं। ऐसे में प्रत्याशियों के चयन के लिए राजनीतिक दलों को काफी मशक्कत करनी पड़ रही है। जनपद की नगर निगम सहित 11 नगर निकायों के लिए बड़ी संख्या में दावेदार अपनी पार्टियों में अपना अपना दावा ठोक रहे हैं। इसके अलावा अनेक प्रत्याशी निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर अपना भाग्य आजमाने की जुगत में जुटे हैं।
विज्ञापन

--------------------------
--नगर निकायों में मतदाताओं की स्थिति--
नाम निकाय का प्रकार मतदाता
सहारनपुर नगर निगम 534236
देवबंद नगर पालिका परिषद 75334
नकुड़ नगर पालिका परिषद 18017
गंगोह नगर पालिका परिषद 48460
सरसावा नगर पालिका परिषद 15034
अंबेहटा पीर नगर पंचायत 12306
नानौता नगर पंचायत 18144
बेहट नगर पंचायत 15294
तीतरो नगर पंचायत 8518
सुल्तानपुर चिलकाना नगर पंचायत 13703
रामपुर मनिहारान नगर पंचायत 21243
-------------------------
निर्वाचन कार्यालय के आंकड़ों के अनुसार।

निकायों में आरक्षण की स्थिति
नगर निगम सहारनपुर--- पिछड़ा वर्ग

नगर पंचायत एक नजर में
रामपुर मनिहारान----एससी
तीतरो-----एससी
सुल्तानपुर चिलकाना----ओबीसी
अंबेहटा पीर-----ओबीसी महिला
बेहट----ओबीसी
नानौता-----महिला
------------------
नगर पालिका पर एक नजर
देवबंद-----ओबीसी
गंगोह-----ओबीसी
नकुड़-----सामान्य
सरसावा----एससी
-------------------------------------------
सहारनपुर में चुनाव कार्यक्रम
नामांकन की तिथि----चार नवंबर से 10 नवंबर 2017
नामांकन करने का समय---सुबह 11 बजे से अपराह्न तीन बजे तक
नामांकन पत्रों की जांच----11 नवंबर 2017
नामांकन वापसी की तिथि---13 नवंबर 2017
प्रतीक आवंटन की तिथि--14 नवंबर 2017
मतदान--29 नवंबर 2017
मतगणना---1 दिसंबर 2017
---------------------------------------
निकाय चुनाव की अधिसूचना जारी हो गई है। हमारी तैयारी भी पूरी है। आदर्श आचार संहिता के पालन के लिए सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को निर्देश जारी किए जाएंगे। शांतिपूर्ण मतदान हमारी प्राथमिकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसके दूबे, एडीएम प्रशासन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed