फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   प्रभु राम के वियोग में दशरथ ने त्यागे प्राण--

प्रभु राम के वियोग में दशरथ ने त्यागे प्राण--

Sat, 23 Sep 2017 12:15 AM IST
Updated Sat, 23 Sep 2017 12:15 AM IST
विज्ञापन
प्रभु राम के वियोग में दशरथ ने त्यागे प्राण--
सहारनपुर। शहर में चल रही श्री रामलीलाओं में केवट लीला और दशरथ मरण का भावपूर्ण मंचन किया गया। भगवान श्री राम के वियोग में महाराजा दशरथ के प्राण त्यागने का दृश्य देखकर दर्शकों की आंखों से आंसू छलक गए।
विज्ञापन

श्री आशुतोष मंदिर रामलीला समिति गुरुद्वारा पर रोड पर केवट लीला और दशरथ मरण का मंचन हुआ। केवट के अभिनय में मनीष साहनी, राम के दिनेश सक्सेना, लक्ष्मण के विनय दुग्गल और दशरथ के रोल में राजेंद्र यादव ने अमित छाप छोड़ी। प्रधान गौरव चौधरी, संस्थापक पंडित अवधेश, मोहित छाबड़ा, नरेश कुमार, संदीप भाटिया, ईशू, संयम चानना मौजूद रहे। प्राचीन श्री रामलीला कमेटी के तत्वावधान में बेहट बस अड्डे के निकट आयोजित लीला में राज्यसभा, कोप भवन, श्रीराम वन गमन लीला देखकर पूरे पंडाल में खामोशी छा गई और दर्शकों की आंखें नम हो गईं। उद्घाटन विपिन अग्रवाल ने किया। प्रधान अनिल अग्रवाल, मंत्री चौधरी माइदयाल सिंह मित्तल, दीपक अग्रवाल, अमित गुप्ता, मनूज तायल, आलोक अग्रवाल मौजूद रहे। श्री राधा-कृष्ण मंदिर क्लब गांधी पार्क में केवट लीला व दशरथ मरण की लीला दिखाई गई। केवट द्वारा नाव से श्री राम, माता सीता और लक्ष्मण को नदी पार कराने का दृश्य देखकर दर्शकों ने खूब तालियां बजाई। प्रधान जोगेंद्र कुमार, गुरदीप सिंह, जगदीश भंडारी, आनंद कुमार, महेश गुप्ता, सुरेश कालड़ा, लवनीश पुरी शामिल रहे। सुपर क्लब गोपालनगर नुमाइश कैंप में केवल लीला व दशरथ मरण का मंचन विरेंद्र लखनपाल के निर्देशन में हुआ। अध्यक्ष काका सूरी, अनिल रसवंत, सुधीर गुंबर, विकास खुराना, आशीष कुमार, विमल अरोड़ा, पंकज गुंबर, पंकज मिड्ढा, तरुण हुडिया, गगन नागपाल, मन्नू बठला मौजूद रहे। उत्तर रेलवे नाटक क्लब माल गोदाम रोड पर दशरथ मरण व केवट लीला में मुख्य अतिथि विधायक कुंवर ब्रिजेश सिंह रहे। पदाधिकारियों ने स्मृति चिन्ह देकर उन्हें सम्मानित किया। प्रधान रवि जुनेजा, मनोज चिटकारा, रमन चावला, अमित सेठ, सन्नी शर्मा शामिल रहे। भारतीय कला संगम श्री रामलीला सभा रेलवे टी-2 कॉलोनी में केवट लीला व दशरथ मरण का भावपूर्ण मंचन हुआ। अध्यक्ष सतपाल कालड़ा, महामंत्री जसबीर मोघा, मुख्य संरक्षक अशोक छाबड़ा, महेंद्र कंसल, संजय मल्होत्रा, सुरेंद मोघा, राजीव अन्नू, प्रमोद धीमान, चेतन कौशिक, शिव कुमार, हरि मोहनसेठी, सुनील रतन शामिल रहे। भारतीय कला मंच रामलीला सभा गोविंनगर में केवट लीला का मंचन किया गया। उद्घाटन एडवोकेट व कांग्रेस नेता राजेंद्र चौधरी ने किया। केवट के रूप में निर्देशक आकाश स्नेही ने सशक्त अभिनय से दर्शकों को भाव विभोर कर दिया। अध्यक्ष सर्वजीत सिंह धीर, संयोजक नरेंद्र शर्मा, महामंत्री वरूण शर्मा, पुनीत सिंह धीर, जीएस बब्बर, विशाल बजाज, मनीष शर्मा, रिंकू जाटव मौजदू रहे। श्री रामलीला कमेटी कपिल विहार कॉलोनी में श्री राम वनवास लीला का उद्घाटन पीएस पुंडीर व केपी सिंह ने फीता काटकर किया। प्रभु श्री राम की आरती अध्यक्ष हरीश चंद्र गर्ग, प्रधान विनोद सिंह, अजय शर्मा, महेंद्र शर्मा, राजकुमार कश्यप, विपिन शर्मा ने उतारी। राजकुमार शर्मा, सुरेंद्र कौशिक, दिनेश त्यागी, सुभाष त्यागी अभिनंदन सैनी, रितेश यादव, राजकुमार, गुप्ता, प्रीत सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed