फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Saharanpur: 15-year-old boy found hanging in a temple room; he was constantly on his phone

सहारनपुर: मंदिर के कमरे में फंदे पर लटका मिला 15 साल का किशोर, हर समय फोन देखता था, कई दिन से था परेशान

Wed, 21 Oct 2026 06:16 PM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर Published by: Mohd Mustakim Updated Wed, 21 Oct 2026 06:16 PM IST
सार

गोंडा निवासी शिवा अपने बड़े भाई पुजारी दूधनाथ के साथ सहारनपुर के खजूरी अकबरपुर स्थित माता काली मंदिर के कमरे में रहता था। दूधनाथ ने बताया कि शिवा हर समय फोन पर लगा रहता था, कई दिन से परेशान था।

विज्ञापन
Saharanpur: 15-year-old boy found hanging in a temple room; he was constantly on his phone
शिवा की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

खजूरी अकबरपुर स्थित माता काली मंदिर के ऊपर बने कमरे में शिवा उर्फ सेवाराम (15) का शव फंदे पर लटका मिला। पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य इकट्ठा किए। पुलिस किशोर की मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी है।
विज्ञापन
Trending Videos

गोंडा जिले के तरबगंज थाना क्षेत्र के परास पट्टी निवासी दूधनाथ अपने परिवार के साथ करीब चार वर्षों से माता काली मंदिर के ऊपर बने कमरे में रह रहे हैं। वह मंदिर में पुजारी हैं। दूधनाथ ने बताया कि उनका भाई शिवा उर्फ सेवाराम मंगलवार रात मंदिर के ऊपर स्थित कमरे में फंदे पर लटका मिला। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

मां के साथ मिलकर उसे नीचे उतारा, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घटना के बाद गोंडा स्थित अपने पैतृक निवास पर रह रहे बड़े भाई को फोन कर जानकारी दी थी। बुधवार सुबह पुलिस को पीआरवी के माध्यम से घटना की सूचना मिली। पुलिस ने घटनास्थल की जांच की, लेकिन कोई सुसाइड नोट या अन्य प्रमाण नहीं मिला, जिससे आत्महत्या के कारणों का पता चल सके। 
विज्ञापन

शिवा अपने बड़े भाई के साथ ही पूजा-पाठ का काम करता था। परिजनों के अनुसार मृतक किशोर शिवा मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद अधिकांश समय अपने मोबाइल फोन में अधिक व्यस्त रहता था। कई दिनों से वो उदास था और अकेला बैठा रहता था। उधर, सीओ सदर पवन कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट रिपोर्ट के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। अभी कोई तहरीर नहीं मिली है।

ये भी देखें...
सहारनपुर: 15 हजार की रिश्वत लेते राजस्व निरीक्षक गिरफ्तार, जमीन की पैमाइश के नाम पर मांग रहा था रुपये

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed