{"_id":"59c170264f1c1b9a688b573f","slug":"151505849382-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंगलादेश के अधिकारियों ने लिया सम्पूर्ण समाधान दिवस में अनुभव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बंगलादेश के अधिकारियों ने लिया सम्पूर्ण समाधान दिवस में अनुभव
Updated Wed, 20 Sep 2017 12:59 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। बांग्लादेश प्रशासनिक सेवा के 20 अधिकारियों से मंगलवार को संपूर्ण समाधान दिवस की कार्रवाई को देखा और जनसमस्याओं के समाधान के लिए अधिकारियों द्वारा किए जा रहे प्रयासों को जाना। तहसील सदर में 82 जनसमस्याएं आई थीं। जिनके समाधान के लिए संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देशित कर दिया गया है।
तहसील सदर में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में लोगों ने अपनी समस्याओं से अधिकारियों को अवगत कराते हुए समाधान की गुहार लगाई। जिले के दौरे पर आए बांग्लादेश के प्रशासनिक अधिकारियों ने संपूर्ण समाधान दिवस में पहुंचकर अधिकारियों की कार्य प्रणाली को नजदीक से देखा और समस्याओं के समाधान के लिए अनुभवों को साझा किया। तहसीलदार सदर सुधीर कुमार ने बताया कि संपूर्ण समाधान दिवस में कुल 82 जनसमस्याएं आई थीं। इनमें राजस्व विभाग की सबसे अधिक 31, आपूर्ति विभाग की, 13, विकास संबंधी 8, पुलिस संबंधी 7 और पीडब्लूडी की 4 समस्याएं थीं। इनके समाधान के लिए संबंधित विभाग के अधिकारियों को समाधान के लिए कहा गया है। इस दौरान जिलाधिकारी पीके पांडे, एडीएम एफ विनोद कुमार, एसडीएम संगीता सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।