{"_id":"59b43c904f1c1bec7f8b57b4","slug":"151504984208-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्य अभियंता पर कार्रवाई से हड़कंप मचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्य अभियंता पर कार्रवाई से हड़कंप मचा
Updated Sun, 10 Sep 2017 12:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। विद्युत निगम के मुख्य अभियंता सहारनपुर पंकज कुमार को सहारनपुर से हटाकर लखनऊ शक्ति भवन में अटैच किया गया है। माना जा रहा है कि यह कार्रवाई राजस्व वसूली लक्ष्य के मुताबिक न होने पर की गई है। ऐसे में विद्युत निगम के निचले स्तर के उन अभियंताओं में हड़कंप मचा है, जिनका राजस्व वसूली का रिकार्ड अच्छा नहीं है।
राजस्व वसूली लक्ष्य के मुताबिक न करने वाले विद्युत निगम के अफसरों पर शासन स्तर से कार्रवाई होना शुरू हो गया है। दो दिन पहले सहारनपुर के मुख्य अभियंता पंकज कुमार से चार्ज छीनते हुए उन्हें लखनऊ के शक्ति भवन से अटैच किया गया है। उनके स्थान पर एसई अर्बन आरके सिंह को चार्ज दिया गया है। जनपद में वर्तमान में दो एसई, छह एक्सईएन, करीब 12 एसडीओ और बड़ी संख्या में जेई तैनात हैं। विभागीय सूत्रों ने बताया कि ज्यादातर अभियंताओं का राजस्व वसूली का रिकार्ड संतोषजनक नहीं है। देहात क्षेत्र की हालत सबसे खराब है, जहां 70 फीसदी से अधिक उपभोक्ता बिजली के बिल अदा नहीं कर रहे हैं। ऐसे तमाम अभियंताओं उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन के चेयरमैन तथा प्रमुख सचिव ऊर्जा आलोक कुमार के निशाने पर आ गए हैं। कार्रवाई की आशंका से इन अभियंताओं में हड़कंप मचा हुआ है। उधर, कार्यवाहक मुख्य अभियंता आरके सिंह ने बताया कि सोमवार के बाद नए मुख्य अभियंता के आने की उम्मीद है। राजस्व वसूली में जनपद की स्थिति पर कुछ भी बताने से इनकार किया।