फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   भाकियू कार्यकर्ताओं ने किया धरना-प्रदर्शन

भाकियू कार्यकर्ताओं ने किया धरना-प्रदर्शन

Sun, 10 Sep 2017 12:48 AM IST
Updated Sun, 10 Sep 2017 12:48 AM IST
विज्ञापन
भाकियू कार्यकर्ताओं ने किया धरना-प्रदर्शन
नकुड़ (सहारनपुर)। भाकियू कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र में हो रहे अवैध खनन, अवैध शराब की बिक्री तथा स्कूलों के आसपास मनचलों द्वारा छात्राओं के साथ की जा रही छेड़खानी की घटनाओं पर अंकुश लगाने की मांग करते हुए कोतवाली में धरना प्रदर्शन कर शीघ्र कार्रवाई न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन

शनिवार को ब्लाक सभागार में आयोजित मासिक पंचायत में किसानों ने केंद्र सरकार द्वारा लिए गये दूसरे देशों से कच्ची चीनी के आयात निर्णय का विरोध करते हुए चेतावनी दी कि यदि बाहर से कच्ची चीनी मंगायी गई तो भाकियू कार्यकर्ता इसका पुरजोर विरोध करते हुए चीनी को उतरने नही देंगे। इसके बाद सभी किसान नारेबाजी करते हुए कोतवाली पहुंचे और क्षेत्र में हो रहे अवैध रेत खनन, अवैध शराब की बिक्री तथा छात्राओं के साथ बढ़ती छेड़खानी की घटनाओं पर अंकुश लगाने की मांग करते हुए धरना प्रदर्शन किया तथा समस्याओं से संबंधित पांच सूत्रीय मांगपत्र सौंपकर समस्याओं का शीघ्र समाधान न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। चौ. मेवाराम, महीपाल सिंह, ऋषिपाल, नाथीराम, प्रदीप ठाकुर, डा. इदरीश, कमलेश, अमरीश, रणधीर, सताब सिंह, योगेश, सुशील, विकास प्रधान आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed