फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   दसवें दिन हुई उतम ब्रह्मचर्य धर्म की पूजा

दसवें दिन हुई उतम ब्रह्मचर्य धर्म की पूजा

Wed, 06 Sep 2017 12:36 AM IST
Updated Wed, 06 Sep 2017 12:36 AM IST
विज्ञापन
दसवें दिन हुई उतम ब्रह्मचर्य धर्म की पूजा
सरसावा (सहारनपुर)। दशलक्षण पर्व के दसवें दिन जैन समाज द्वारा उत्तम ब्रह्मचर्य धर्म की पूजा की गयी। दोपहर के समय अनंत चतुर्दशी के मौके पर भगवान वासुपूज्य का मोक्ष कल्याणक मनाया गया। इस मौके पर परंपरागत रूप से जल कलश यात्रा निकाली गयी। जो नगर के मुख्य मार्गों से होते हुए वापस मंदिर जी पर जाकर संपन्न हो गयी। रात्री में मंदिर में एक कार्यक्रम में सांस्कृतिक कार्यक्रम की आयोजक महिलाओं को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

मंगलवार को सरसावा की जैन समाज ने धूमधाम के साथ दशलक्षण पर्व मनाया। दशलक्षण पर्व के अंतिम दिन मंदिरों में उत्तम ब्रह्मचर्य की पूजा की गयी। इस मौके पर जिनागम के विद्वान सतीश चंद जैन ने उत्तम ब्रह्मचर्य धर्म की व्याख्या करते हुए कहा कि केवल शारीरिक रूप ये ब्रह्मचर्य का पालन करना धर्म नहीं है अपितु अपने मनोभावों को संयत रखना मान माया लोभ क्रोध उल्लास आदि पर संयम रखना ही उत्तम ब्रह्मचर्य धर्म है। यदि आप आत्मा को ब्रह्मचर्य का पालन कराने में सफल होते है तो यही उत्तम ब्रह्मचर्य धर्म है।
विज्ञापन

इस मौके पर अनंत चतुर्दशी का पर्व भी मनाया गया। जिसमें सराफा बाजार स्थित पंचायती जैन मंदिर से एक जलकलश यात्रा निकाली गयी। जिसमें इंद्र का वेष धारण कर बच्चों ने बैंड बाजो के साथ नगर की परिक्रमा की। शोभायात्रा का समापन सूरज ढलने से पूर्व मंदिर पहुंचकर हुआ। जहां घंटे घड़ियाल की गूंज तथा जयकारों के बीच श्रीजी का अभिषेक किया गया। रात्री में मंदिर में जैन दशलक्षण पर्व के मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित कराने वाली महिलाओं अलका जैन पारूल जैन तथा प्रिया जैन का जैन समाज के अध्यक्ष सतीश चंद जैन ने समाज की ओर से सम्मान किया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में प्रतिभाग करने वाले बच्चों को भी पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर नगर पालिका के ईओ राजीव कुमार जैन का भी अभिनंदन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed