{"_id":"5991f1fd4f1c1b0a2b8b4676","slug":"151502736893-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिंदू समाज के डराने वाली क्रिया की प्रतिक्रिया का सामना करेगा हिंदू समाज : सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिंदू समाज के डराने वाली क्रिया की प्रतिक्रिया का सामना करेगा हिंदू समाज : सिंह
Updated Tue, 15 Aug 2017 01:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुस्लिम महापंचायत समाज को बांटने की साजिश
देवबंद (सहारनपुर)। नगरपालिका की सीमा बढ़ाने के प्रस्ताव पर पूर्व विधायक द्वारा 18 अगस्त को किए गए मुस्लिम महापंचायत के ऐलान को हिंदू जागरण मंच ने निंदनीय बताया है।
गौरतलब है कि क्षेत्रीय विधायक के प्रयासों से जिला प्रशासन ने नगरपालिका की सीमा बढ़ाने के प्रस्ताव की प्रक्रिया शुरू कर दी है। पूर्व विधायक माविया अली ने सीमा बढ़ाने के प्रस्ताव पर आपत्ति जताते पर इसके विरोध में 18 अगस्त को जुमा की नमाज के बाद मुस्लिम महापंचायत का एलान किया था। सोमवार को हिंदू जागरण मंच की मजनूवाला रोड पर बैठक में प्रांतीय उपाध्यक्ष सुरेंद्र पाल सिंह ने कहा कि धार्मिक उन्माद फैलाने वालों पर रासुका के तहत कार्रवाई की जानी चाहिए। चेतावनी दी यदि प्रशासन ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई न की तो हिंदू समाज भी रामलीला के मैदान में हिंदू महापंचायत करेगा। नगराध्यक्ष आशु शर्मा ने कहा कि पालिका विस्तार का विरोध करना निंदनीय है। जुमा की नमाज के बाद मुस्लिम महापंचायत करना समाज को बांटने और सद्भाव खराब करने की साजिश है। जिला महासचिव अमित धीमान ने कहा कि धर्म या मजहबी आधार पर भेदभाव करना भारत की एकता व अखंडता के लिए खतरा है। अध्यक्षता अनिल आत्रेय व संचालन ईश्वर उपाध्याय ने किया। इस मौके पर अंकित, सोनू भारद्वाज, देवेंद्र कुमार, ओमवीर सिंह, दीपक, कमल, सुशील, विनय त्यागी, सतवीर सिंह, धर्मवीर, विपिन कांत, अरुण सिंघल आदि रहे।