फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   आंगनवाडी कर्मचारी यूनियन

आंगनवाडी कर्मचारी यूनियन

Mon, 14 Aug 2017 12:32 AM IST
Updated Mon, 14 Aug 2017 12:32 AM IST
विज्ञापन
आंगनवाडी कर्मचारी यूनियन
सहारनपुर। आंगनबाड़ी कर्मचारी यूनियन की बैठक में पिछले चार माह से रुके मानदेय को दिलाने और पोषाहार ढुलाई का किराया दिलाने की मांग की गई। उन्होंने कहा कि मांगें पूरी नहीं होने पर आंगनबाड़ी कर्मचारियों को दोबारा से आंदोलन शुरू करने को मजबूर होना पड़ेगा।
विज्ञापन

रविवार को रेलवे रोड स्थित सीटू कार्यालय पर आयोजित बैठक में आंगनबाड़ी कर्मचारी यूनियन की जिलाध्यक्ष कुर्रत ने कहा कि राज्य सरकार ने पिछले चार महीने से आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का मानदेय नहीं दिया है। इसके चलते उनकी आर्थिक स्थिति खराब हो गई है। अब त्यौहारों पर रुके हुए मानदेय को दिलाया जाए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अप्रैल महीने में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों की मांगों पर विचार करने के लिए चार महीने का समय मांगा था। उसका समय भी पूरा हो चुका है। इसके बावजूद प्रदेश सरकार ने आंगनबाड़ियों की मांग पर अपना रुख स्पष्ट नहीं किया है। सचिव सुषमा भटनागर ने कहा कि आंगनबाड़ी कर्मचारियों को पोषाहार ढुलाई का किराया दिया जाए या फिर पोषाहार केंद्रों पर भेजने का प्रबंध किया जाए। इस दौरान समीना, करुणा, सुनीता बिष्ट, उमा टेक, प्रवीण, शगुफ्ता, माया, दया रानी, गुलशन आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed