फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   पाक अधिकृत कश्मीर को आजाद कराने की मांग के लिए जलाया पाक का झंडा

पाक अधिकृत कश्मीर को आजाद कराने की मांग के लिए जलाया पाक का झंडा

Wed, 02 Aug 2017 12:18 AM IST
Updated Wed, 02 Aug 2017 12:18 AM IST
विज्ञापन
पाक अधिकृत कश्मीर को आजाद कराने की मांग के लिए जलाया पाक का झंडा
सहारनपुर। मुस्लिम राष्ट्रीय एकता मंच के कार्यकर्ताओं ने कुतुबशेर थाना के निकट पाकिस्तान के कब्जे से कश्मीर को आजाद कराने की मांग को लेकर नारेबाजी की और पाकिस्तान का झंडे को जलाया।
विज्ञापन

मंगलवार को मंच के पदाधिकारी और कार्यकर्ता एकत्रित होकर अंबाला रोड स्थित कुतुबशेर थाना के निकट पहुंचे और जम्मू कश्मीर को पाकिस्तान से आजाद करने की मांग को लेकर पाकिस्तान के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। मंच के पदाधिकारियों ने कहा कि पूरे मेरठ क्षेत्र में एक अगस्त से 14 अगस्त तक विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। जिसकी शुरुआत सहारनपुर से की गई है। उन्होंने कहा कि 14 नवंबर एवं 14 फरवरी 1994 एवं 1998 में संसद के दोनों सदनों के द्वारा इकट्ठा होकर जम्मू कश्मीर की एक-एक इंच भूमि को पड़ोसी देश से आजाद कराने का संकल्प लिया गया था। सरकार को उस पर आगे कदम बढ़ाना चाहिए। उन्होंने कहा कि भारत सरकार को अपने संकल्प को याद करते हुए पाकिस्तान के नाजायज कब्जे वाले कश्मीर को आजाद कराना चाहिए। जिससे कश्मीर में रहने वाले मुस्लिम पाकिस्तान की ज्यादतियों, जुल्मों से आजाद होकर हिंदुस्तान में खुशहाली की जिंदगी बसर कर सकें। उन्होंने कहा कि 15 अगस्त को हर मदरसे में प्रत्येक मुस्लिम बस्ती में राष्ट्रीय झंडा फहराकर राष्ट्रगीत गाते हुए शहीदों को सलामी दी जाएगी। मंच के पदाधिकारियों ने पाकिस्तान के झंडे का दहन किया। झंडा जलाने वालों में तुषार, बाबर अली, सादिक, अबूजर, चौधरी मसूद, आमिर खान, सलमान, आमिर तालिब शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed