फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   15 positive

जिले में 15 नए कोरोना संक्रमित, 63 एक्टिव मरीज

Thu, 02 Jul 2020 10:33 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jul 2020 10:33 PM IST
विज्ञापन
15 positive
जिले में 15 नए कोरोना संक्रमित, 63 एक्टिव मरीज
विज्ञापन

सहारनपुर। कोरोना संक्रमण के 15 नए मामले बृहस्पतिवार को मिले। इनमें सात लोग सहारनपुर शहर के हैं, जबकि चार-चार मरीज देवबंद और रामपुर मनिहारान के रहने वाले हैं। ज्यादातर संक्रमित पूर्व में मिले संक्रमितों के संपर्क में आने वाले हैं।

संक्रमितों में दो लोग जनपद के निजी अस्पतालों में भर्ती थे। इनमें एक मरीज चंद्रनगर की महिला है, जिसे दिल्ली रोड स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहीं पर उसकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। रिपोर्ट आते ही अस्पताल प्रबंधन ने सीएमओ को सूचना दी, जिसके बाद मरीज को कोविड अस्पताल में शिफ्ट किया गया। दूसरा संक्रमित देवबंद का रहने वाला है, जो वहीं के निजी अस्पताल में भर्ती था। उसे भी कोविड अस्पताल भेजा गया है। इनके अलावा 13 लोगों की रिपोर्ट बृहस्पतिवार की दोपहर में आई है। इनमें छह लोग शहर के थाना मंडी क्षेत्र के हैं, जो संक्रमित मरीज के संपर्क में आने की वजह से संक्रमित हुए हैं। चार लोग रामपुर मनिहारान के मोहल्ला पीपलतला के हैं, जो एक ही परिवार के हैं। तीन दिन पहले इसी परिवार का एक सदस्य पॉजिटिव पाया गया था। अन्य तीन देवबंद के हैं, जिनमें नेचलगढ़, सैनपुर और टीचर कॉलोनी के एक-एक व्यक्ति हैं। सभी पॉजिटिव को कोविड अस्पताल भेजा गया है। संपर्क में आए परिजनों की भी सैंपलिंग की जा रही है। रिपोर्ट आने तक होम क्वारंटीन रहने को कहा गया है। इनके अलावा एक मरीज की कोविड अस्पताल से छुट्टी की गई। इसके साथ ही जनपद में कोरोना पॉजिटिव की संख्या 413 पहुंच गई है। हालांकि इनमें से 350 मरीज ठीक हो चुके हैं। वर्तमान में 63 एक्टिव मरीज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed