फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   अमर उजाला के एजुकेशन फेयर में उमड़े विद्यार्थी

अमर उजाला के एजुकेशन फेयर में उमड़े विद्यार्थी

Sun, 04 Jun 2017 12:48 AM IST
Updated Sun, 04 Jun 2017 12:48 AM IST
विज्ञापन
अमर उजाला के एजुकेशन फेयर में उमड़े विद्यार्थी
अमर उजाला के एजूकेशन फेयर में उमड़े विद्यार्थी
विज्ञापन

सहारनपुर। अमर उजाला के एजूकेशन फेयर का शनिवार को शुभारंभ हो गया। फेयर के पहले दिन छात्र-छात्राओं ने बड़ी संख्या में पहुंचकर कॅरियर संबंधी जानकारियां जुटाई। एजूकेशन फेयर का रविवार को अंतिम दिन है।
कोर्ट रोड स्थित होटल ताज में आयोजित एजूशन फेयर में विशेषज्ञों ने छात्र-छात्राओं का मार्गदर्शन किया। उन्हें कॅरियर संबंधित टिप्स दिए गए। उनके द्वारा पूछे गए प्रश्नों का उत्तर देकर जिज्ञासाओं को दूर किया गया। इतना ही नहीं, लक्की ड्रा का आयोजन भी किया गया। विद्यार्थियों के लक्की ड्रा के माध्यम से विभिन्न पुरस्कार जीते। फेयर में विद्यार्थियों के साथ उनके अभिभावक भी शामिल हुए। उन्होंने विशेषज्ञों के साथ लाडलों के कॅरियर को लेकर विस्तार से विचार विमर्श किया।
विज्ञापन

एजूकेशन फेयर में अविरल क्लासेज और क्वांटम ग्लोबल कैंपस की ओर से स्कॉलरशिप टेस्ट का आयोजन भी किया गया। इस टेस्ट में छात्र-छात्राओं ने बड़ी संख्या में हिस्सेदारी कर प्रतिभा दिखाई। टेस्ट में उच्च अंक हासिल करने वाले मेधावियों को दस हजार रुपये तक की स्कॉलरशिप दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस फेयर में क्वांटम ग्लोबल कैंपस, साईं इंस्टीट्यूट, जेबीआईटी, अविरल क्लासेज, यूसीएसटी, हीरो इलेक्ट्रिक, आरोग्यम हॉस्पिटल, इफ्काई यूनिवर्सिटी, पंडित आरसी शर्मा मेडिकल कॉलेज, सहारनपुर इंस्टीट्यूट ऑफ एडवांस स्टडी, बीएफआईसटी, ग्लोकल यूनिवर्सिटी, देवभूमि इंस्टीट्यूट, मुकंद ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट और दिशा भारती समेत अनेक संस्थान शामिल हुए। एजूकेशन फेयर की अधिक जानकारी मोबाइल नंबर 8395876410 पर संपर्क कर ली जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed