फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   बेटियों में कॉमर्स, बेटों में साइंस स्ट्रीम का क्रेज

बेटियों में कॉमर्स, बेटों में साइंस स्ट्रीम का क्रेज

Sun, 04 Jun 2017 12:44 AM IST
Updated Sun, 04 Jun 2017 12:44 AM IST
विज्ञापन
बेटियों में कॉमर्स, बेटों में साइंस स्ट्रीम का क्रेज
सहारनपुर। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की दसवीं परीक्षा में 10 सीजीपीए हासिल करने वाली ज्यादातर छात्राओं की पसंद कॉमर्स स्ट्रीम से पढ़ाई करना हैं। वहीं बालकों की पसंद साइंस् स्ट्रीम से पढ़ाई करना है।
विज्ञापन

परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद मेधावियों से बातचीत की गई तो ज्यादातर छात्राओं ने बताया कि वह बैंकिंग सेक्टर में कॅरियर बनाना चाहती है। 40 फीसदी से ज्यादा छात्राओं की पसंद कॉमर्स स्ट्रीम से पढ़ाई करना है। जबकि 50 प्रतिशत से ज्यादा छात्र साइंस स्ट्रीम से पढ़ाई करने के इच्छुुक है। कई विद्यार्थी आर्ट्स स्ट्रीम से भी पढ़ाई करने के इच्छुक है।
विज्ञापन

शनिवार को केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से दसवीं का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया गया। परिणाम में बेटों के मुकाबले बेटियों ने बाजी मारी। 10 सीजीपीए हासिल करने वाली ज्यादातर छात्राओं ने बताया कि उनकी इच्छा कॉमर्स स्ट्रीम से पढ़ाई करने की है। शहर के सरस्वती विहार, सेंट मैरीज एकेडमी, दिल्ली पब्लिक स्कूल, आशा मार्डन स्कूल, ज्ञानकलश आदि के मेधावियों ने बातचीत की गई तो ज्यादातर छात्राओं ने बैंकिंग क्षेत्र में कॅरियर चुनने की इच्छा जतायी। आशा मॉडर्न स्कूल की प्रबंधिका आशा जैन एवं रेनबो स्कूल की निदेशिका नरगिस मलिक का कहना है कि पिछले लम्बे समय से छात्राएं बैंकिंग क्षेत्र में ही कॅरियर बना रही है। जबकि छात्रों की पहली पसंद साइंस स्ट्रीम से पढ़ाई करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed