फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   अबीर गुलाल में धुल गए सभी गिले शिकवे

अबीर गुलाल में धुल गए सभी गिले शिकवे

Fri, 22 Mar 2019 11:38 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 22 Mar 2019 11:38 PM IST
विज्ञापन
अबीर गुलाल में धुल गए सभी गिले शिकवे
रामपुर मनिहारान/चिलकाना/अंबेहटा/बड़गांव/छुटमलपुर (सहारनपुर)। जिले में होली का त्योहार धूमधाम से मनाया गया। लोगों ने एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी। इस दौरान सभी ने अपने गिले शिकवे भी दूर किए।
विज्ञापन

रामपुर मनिहारान में मोहल्ला गंगाराम, इकराम, महाजनान, कायस्तान, शिवपुरी आदि में होली का दहन किया गया और होलिका दहन कार्यक्रमों में बच्चों व बुजुर्गों के साथ युवा भी शामिल रहे। युवाओं ने ढोल की थाप पर होली का पूरा आनंद उठाया। होली की मस्ती में लोग रंगों से सराबोर नजर आए। गली मुहल्लों में युवाओं की टोलियां डांस करती हुई नजर आई। कालोनी शिवपुरी में नैनसी, अविका गुप्ता, कीर्ति गुप्ता, जिया, आयुष, अन्नसी आदि बच्चों ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर होली का लुत्फ उठाया। पीठ बाजार में व्यापारियों ने भी एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी।
विज्ञापन

चिलकाना में लोगों ने जमकर एक दूसरे पर गुलाल तथा अन्य रंग डाले। सुबह से ही युवाओं की टोलियां एक दूसरे पर रंग डालने के लिए बाइकों पर इधर-उधर घूमने लगी थी। दोपहर बाद करीब चार बजे तक होली खेलने का सिलसिला जारी रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंबेहटा में लोगों ने एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी। होली के उपलक्ष्य में सुबह के समय मेन बाजार में पक्के फर्श पर वैदिक पद्धति से यज्ञ हुआ तथा हलवे का प्रसाद वितरित किया गया। बाद ने लोगों ने ढोल की थाप पर नृत्य करते हुए खूब रंग बिखेरे। भाजपा ओबीसी मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य अजय रूहेला, वीरेंद्र जैन के आवास के अलावा गुर्जर मार्केट में होली मिलन कार्यक्रम आयोजित किए गए। चेयरपर्सन पति चौधरी इनाम शाकिर, अधिशासी अधिकारी एजाज अहमद, सभासद जिंदा हसन, शमीम अंसारी ,दानिश शफीक व बसपा नेता गुलजार कुरैशी ने हिंदू भाईयों को होली की शुभकामनाएं दी। मनोज आर्य, अंकुर अग्रवाल, कुलदीप मित्तल, मनोज गुप्ता, आलोक मित्तल, सुभाष कश्यप, रूकमेश, सौरभ सिंघल आदि लोग मौजूद रहे।

बड़गांव और छुटमलपुर में होली पर्व पर बच्चों और युवाओं ने जमकर धमाल मचाया। दोपहर बाद तक होली के हुल्लड़ में लोग डूबे रहे। छुटमलपुर में भाजपा नेता विकास गुप्ता और ब्राह्मण नेता प्रमोद अंगीरस के आवासों पर होली मिलन का आयोजन किया गया। लोगों ने एक दूसरे को गुलाल अबीर लगाकर पर्व की शुभकामनाएं दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed