{"_id":"5c719dc2bdec2273a83bae62","slug":"141550949826-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मकान की छत गिरने से पांच बच्चों समेत दस लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मकान की छत गिरने से पांच बच्चों समेत दस लोग घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मकान की छत गिरने से पांच बच्चों समेत दस लोग घायल
सहारनपुर। जनकपुरी थाना क्षेत्र के मोहल्ला तकिया में कड़ियों से बने कच्चे घर की छत अचानक गिर पड़ी। जिससे घर में मौजूद कई लोग घायल हो गए। आसपास के लोगों द्वारा मलबे में दबे लोगों को निकाल कर अस्पताल ले जाकर उपचार कराया गया। घायलों में एक महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है। खास बात यह पता चली कि पीड़ित परिवार का प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) में चयन हो चुका है, लेकिन बजट का बहाना बनाकर उसके कच्चे मकान को पक्का नहीं बनाया जा सका।
मोहल्ला तकिया में इरफान का कच्चा मकान है। पास में ही उसकी चाय की दुकान भी है। इरफान के मकान के बराबर में ही प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना के तहत एक मकान का निर्माण चल रहा है। शनिवार शाम लगभग चार बजे अचानक इरफान के मकान की छत भरभराकर गिर पड़ी। छत मिट्टी और कड़ियों की बनी होने के कारण घर में मौजूद सभी लोग मलबे में दब गए। शोर सुनकर आसपास के लोग पहुंचे और मलबे में दबे लोगों को बाहर निकाला। मलबे में दबने से इरफान उसकी पत्नी महलका, बेटी रुखसार, बेटी नगमा के अलावा तीन बच्चे अबूजर (तीन वर्ष), अदिया (पांच वर्ष), आइशा (डेढ़ वर्ष), गुलिस्ता, अब्दुल हफीज, रुखसार, छोटे बच्चे छह वर्षीय अब्दुल हाफिज और दो वर्षीय बेटी इबजा चोटिल हो गए। इरफान की पत्नी महलका की हालत गंभीर बताई जा रही है। इरफान ने आरोप लगाया है कि उसका मकान भी प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना के तहत डूडा द्वारा स्वीकृत है। लेकिन अभी उसके मकान के लिए धनराशि जारी नहीं हुई है। उसने मकान की कुछ मरम्मत भी कराई थी। मामले की जानकारी मिलते ही जनकपुरी पुलिस एवं लेखपाल मौके पर पहुंचे तथा घटना की रिपोर्ट तैयार की है।