{"_id":"5c5dd8aabdec224c164eca44","slug":"141549654186-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एंबुलेंस में लोग पहुंचते रहे, कोहराम मचता रहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एंबुलेंस में लोग पहुंचते रहे, कोहराम मचता रहा
विज्ञापन

सहारनपुर। एसबीडी जिला अस्पताल की इमरजेंसी में सुबह सवा आठ बजे से शराब पीने से बिगड़ी हालत के मरीज पहुंचना शुरू हो गए थे। दो लोगों की मौत की पुष्टि होने के बाद परिजनों की चीख-पुकार शुरू हो गई। सुबह सवा आठ बजे से शाम तक यहां अफरातफरी का माहौल रहा। अपराह्न साढ़े तीन बजे तक कुल 24 लोग इमरजेंसी में पहुंचे। स्टाफ और डॉक्टरों की टीम के साथ ही सीएमओ और सीएमएस समेत सभी चिकित्साधिकारी जिंदगी बचाने में जुटे नजर आए।
इमरजेंसी में सुबह सवा आठ बजे सबसे पहले उमाही गांव निवासी 40 वर्षीय बबलू और 45 वर्षीय राजकुमार को लेकर एंबुलेंस पहुंची। इनके बाद पहुंचे 42 वर्षीय राजू निवासी उमाही को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। परिजनों में कोहराम मच गया। राजू के साथ पहुंची महिलाएं और बच्चे विलाप करते रहे। कुछ ही देर बाद पहुंचे दीपचंद को भी चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। इसके बाद तो एंबुलेंस एक के बाद एक मरीज को लेकर पहुंचती रही।
चिकित्सा विभाग ने डॉक्टरों की टीम के साथ ही स्टाफ ब्वाय और फार्मेसिस्ट को ड्यूटी में लगाया। सीएमएस डॉ. एसके वार्ष्णेय ने भी इमरजेंसी में बीमारों को देखा और व्यवस्था बनवाई। सीएमएस डॉ. बीएस सोढी पहले संबंधित गांवों में पहुंचे इसके बाद एडीएम-प्रशासन एसके दूबे के साथ इमरजेंसी पहुंचे और मरीजों का इलाज कराया। घटना को लेकर विभाग के इंतजाम दुरुस्त नजर आए। इमरजेंसी के बाहर स्ट्रेचर लगे नजर आए। साथ ही इमजेंसी की बगल में बने रैन बसेरे तक में चार बेड की व्यवस्था की गई थी।
विज्ञापन
जिले भर में रेड अलर्ट जारी किया
शराब से हुई मौतों के तुरंत बाद सीएमओ डॉ. बीएस सोढी ने जिले भर में रेड अलर्ट जारी किया। सभी एएनएम और आशाओं को अपने अपने गांवों की स्थिति पर नजर रखने को कहा। साथ ही कोई भी घटना होने पर तुरंत विभागीय अधिकारियों को अवगत कराने के निर्देश दिए गए। हालाकि देर शाम तक जनपद के अन्य किसी गांव से शराब की वजह से किसी मौत की सूचना विभाग के पास नहीं आई।
दहशत में पहुंचे कई मरीज
उमाही और सलेमपुर में जैसे ही शराब पीने से जैसे ही लोगों की मौतें होना शुरू हुईं तो अन्य ऐसे शराबियों में भी दहशत फैल गई। इनकी हालत सामान्य थी। घटना के बाद जिला अस्पताल की इमरजेंसी में भी करीब आधा दर्जन मरीज ऐसे थे, जिनकी हालत खराब नहीं थी, मगर दहशत की वजह से वह और उनके परिजन परेशान नजर आए।
मेडिकल कालेज भी पहुंचे बीमार
एसबीडी जिला अस्पताल के साथ ही कई बीमारों को मौलाना महमूद उल हसन मेडिकल कालेज में भी ले जाया गया। जिनमें से कुछ को तो वहीं भर्ती कर लिया गया, जबकि गंभीर हालत वालों को निजी अस्पताल रेफर किया गया। सीएमओ डॉ. बीएस सोढी ने मेडिकल कालेज में एंबुलेंस भेजकर गंभीरों केे निजी अस्पताल भिजवाया।