फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   वेतन बहाल न हुआ तो विभाग के खिलाफ कोर्ट जाएंगे शिक्षक

वेतन बहाल न हुआ तो विभाग के खिलाफ कोर्ट जाएंगे शिक्षक

Sat, 19 Jan 2019 12:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 19 Jan 2019 12:18 AM IST
विज्ञापन
वेतन बहाल न हुआ तो विभाग के खिलाफ कोर्ट जाएंगे शिक्षक
सहारनपुर। विभाग द्वारा वेतन रोके जाने से नाराज अनुसूचित जाति के शिक्षकों ने शुक्रवार को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी से मिलकर वेतन बहाल कराने की मांग की। मांग नहीं माने जाने पर विभाग के खिलाफ एससी-एसटी की विशेष अदालत में जाने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

शुक्रवार को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रमेंद्र कुमार सिंह से मिले शिक्षक दीपा, अजय कुमार, नेत्रपाल, योगिता और अंजना आदि ने उन्हें बताया कि कोर्ट ने पदावनति को लेकर आदेश दिया था कि अनुसूचित जाति के जिन शिक्षकों का वेतन सामान्य और ओबीसी के शिक्षकों से अधिक है, उनका वेतन रोक दिया जाए। आरोप है कि विभाग के लिपिक ने ऐसे शिक्षकों का भी वेतन रोक दिया, जिनका वेतन सामान्य और ओबीसी वर्ग से अधिक नहीं था। 406 शिक्षकों का वेतन रोका दिया। शिक्षकों द्वारा विरोध करने के बाद सात दिसंबर 2018 को 31 शिक्षकों का वेतन रोकने की कार्रवाई से बाहर कर दिया था। लेकिन शेष 375 शिक्षकों में से 261 शिक्षक ऐसे हैं, जिनका वेतन गलत तरीके से रोका गया है। यानी उनका वेतन अन्य वर्ग के शिक्षकों से अधिक नहीं था। ऐसे शिक्षकों में कार्रवाई को लेकर नाराजगी बनी हुई है। उन्होंने आरोप लगाया कि उनके बाद नियुक्त हुए अन्य वर्ग के अनेक शिक्षकों का वेतन उनसे अधिक है। जिनके नाम भी उन्होंने बीएसए को सौंपे। उन्होंने जल्द से जल्द वेतन बहाल करने की मांग बीएसए से की। अन्यथा की स्थिति में विभाग के खिलाफ एससी-एसटी की विशेष अदालत में वाद दाखिल करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

कुछ शिक्षक वेतन बहाली की मांग को लेकर मिले थे। वह कोई आदेश भी लेकर आए हैं। मामले को दिखवाया जा रहा है। यदि वेतन फ्रीज करने की कार्रवाई गलत पाई जाती है तो वेतन को बहाल किया जाएगा। -- रमेंद्र कुमार सिंह, बेसिक शिक्षा अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed