फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   झबीरण के लोगों ने दसवें दिन भी दिया धरना

झबीरण के लोगों ने दसवें दिन भी दिया धरना

Fri, 18 Jan 2019 12:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 18 Jan 2019 12:09 AM IST
विज्ञापन
झबीरण के लोगों ने दसवें दिन भी दिया धरना
सरसावा। (सहारनपुर) हाईवे निर्माण के समीप सर्विस रोड और रैैंप निर्माण की मांग को लेकर झबीरण के ग्रामीणों का आक्रोश लगातार बढ़ता जा रहा है। आंदोलन में झबीरण गांव के अलावा आसपास के गांवों के ग्राम प्रधानों तथा भाकियू अंबावत ने भी आंदोलन को समर्थन कर दिया है। उन्होंने कहा कि झबीरण को सर्विस रोड नहीं मिलने तक आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन

स्लिप रोड की मांग को लेकर बृहस्पतिवार को दसवें दिन भी ग्राम झबीरण के निवासियों का आंदोलन जारी रहा और ग्रामीण हाईवे पर धरना देकर बैठे रहे। बृहस्पतिवार को हाईवे के समीप सर्विस रोड के निर्माण की मांग को लेकर गांव झबीरण के लोगों के साथ आसपास के आठ गांवों का समर्थन और मिल गया। ग्राम झबीरण के प्रधान चंद्रवीर के अलावा धौलापड़ा गांव की सुदेश, फंदपुरी के प्रधान प्रमोद कुमार, अहमदपुर सादात के संजय कुमार, बुढेड़ा के रजनीश चौधरी, नसीरपुरा के नसीम तथा शर्मिष्ठा और अरविंद का साथ मिल गया। ग्राम प्रधानों ने कहा कि झबीरण के लोगों की मांग जायज है। किसानों से जमीन अधिग्रहण करते समय स्लिप रोड देने का वायदा किया गया था, लेकिन अब राजस्व विभाग वादाखिलाफी कर रहा है जो नैतिकता नहीं है। बृहस्पतिवार को ही भाकियू अंबावत भी ग्राम झबीरण के लोगों के साथ आंदोलन में शामिल हो गया। संगठन के जिलाध्यक्ष विक्रम सिंह ने कहा कि उनका संगठन जनहित और किसान हित के लिए सदा से संघर्ष करता रहा है। उन्होंने कहा कि उनका संगठन ग्राम झबीरण के लोगों के साथ है। इस मौके पर सोम सिंह, हरवीर सिंह, अनिल ठाकुर, ओमकार सिंह, ईश्वर सिंह, अनिल चौधरी, बाबूराम, आशीष चौधरी, मांगेराम दर्जनों लोग मौजूद रहे। इस संबंध में एसडीएम नकुड़ युगराज सिंह ने कहा कि उन्होंने धरने पर बैठे झबीरण गांव के लोगों का मांगपत्र जिलाधिकारी को सौंप दिया है। एनएच के परियोजना निदेशक प्रदीप गुंसाई ने कहा कि पूर्व नियत ड्रॉइंग के हिसाब से हाईवे का निर्माण हो रहा है जिसे वे स्वयं नही बदल सकते, लेकिन किसानों की मांग के संबंध में प्रस्ताव मंत्रालय भेजा जाएगा जिसके आधार पर ही स्लिप रोड का निर्माण संभव है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed