फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   मनोनीत पार्षदों की घोषणा पर भाजपा में मच सकता है घमासान

मनोनीत पार्षदों की घोषणा पर भाजपा में मच सकता है घमासान

Sun, 06 Jan 2019 12:39 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 06 Jan 2019 12:39 AM IST
विज्ञापन
मनोनीत पार्षदों की घोषणा पर भाजपा में मच सकता है घमासान
मनोनीत पार्षदों की घोषणा पर भाजपा में मच सकता है घमासान
विज्ञापन

सहारनपुर। नगर निगम के मनोनीत पार्षदों की घोषणा को लेकर भाजपा में सरगर्मी तेज हो गई है। पार्टी जल्दी ही पार्षदों की घोषणा कर सकती है। इसके लिए हाईकमान को 51 कार्यकर्ताओं के नाम भेजे गए थे। इनमें दस को पार्षद बनाया जाना है, लेकिन वरिष्ठ कार्यकर्ताओं की अनदेखी किए जाने की बातें सामने आ रही हैं। ऐसे में पार्षदों की घोषणा होने पर संगठन में घमासान मचने के आसार बढ़ गए हैं। वरिष्ठ कार्यकर्ता पार्षद बनने को जोर लगा रहे हैं।
लोकसभा चुनाव नजदीक है। ऐसे में भाजपा हाईकमान मनोनीत पार्षदों के नामों की घोषणा करने पर फूंक-फूंककर कदम रखी रही है। पांच माह पूर्व मनोनीत पार्षदों की घोषणा होनी थी। इसके लिए 51 नामों की सूची पार्टी हाईकमान को भेजी गई थी। इनमें से दस कार्यकर्ताओं को पार्षद और बाकियों को सरकारी विभागों का सदस्य बनाया जाना है। मगर, जिन कार्यकर्ताओं के नाम सूची में शामिल हैं। उनमें ज्यादातर कार्यकर्ता पार्षद बनना चाहते हैं।
विज्ञापन

पार्टी सूत्र बताते हैं कि पार्षदों के मनोनयन के लिए नए चेहरों पर मंथन चल रहा है। इसका पता चलते ही वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने पार्टी के बड़े नेताओं से संपर्क साध लिया है और पार्टी में एक बार फिर अंदरूनी तौर पर गुटबाजी शुरू होने की बातें सामने आ रही हैं। सूत्र बताते हैं कि अगर वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को दरकिनार किया गया तो लोकसभा चुनाव से पूर्व संगठन में घमासान मच सकता है और पहले की तरह खुले तौर पर गुटबाजी सामने आ सकती है। बृहस्पतिवार को सहारनपुर आए प्रदेश महामंत्री और पश्चिम क्षेत्र प्रभारी विजय बहादुर पाठक व क्षेत्रीय महामंत्री मोहित बेनीवाल ने भी सूची पर विचार विमर्श किया था। इसी तरह विधानसभा चुनाव के दौरान गुटबाजी के चलते भाजपा को अपनी प्रथम श्रेणी की सीट नगर विधानसभा पर हार का मुंह देेेखना पड़ा था। इसलिए पार्षदों की घोषणा को लेकर पार्टी के बड़े नेताओं में बेचैनी बढ़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------------------------------------------------
पार्टी के निर्देशानुसार ही पार्षद बनाए जाने के लिए 51 कार्यकर्ताओं की सूची भेजी गई थी। फैसला पार्टी हाईकमान को लेना है। जल्द ही मनोनीत पार्षदों की घोषणा हो जाएगी। किसी कार्यकर्ता में अगर नाराजगी है तो उसे भी दूर किया जाएगा। नगर निगम क्षेत्र में नगर विधानसभा के अलावा सहारनपुर देेहात विधानसभा का क्षेत्र पड़ता है। इसलिए आठ पार्षद नगर क्षेत्र और दो देहात क्षेत्र से बनाए जाने हैं।
------------राकेश जैन, महानगर अध्यक्ष भाजपा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed