{"_id":"5c0ac399bdec2241852c5525","slug":"141544209305-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिल का गेट खुलने की उम्मीद बढ़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिल का गेट खुलने की उम्मीद बढ़ी
Updated Sat, 08 Dec 2018 12:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साढ़ौली कदीम (सहारनपुर)। मिल चालू कराए जाने की मांग को लेकर किसानों का मिल गेट पर धरना शुक्रवार को भी जारी रहा। धरना पिछले 49 दिन से लगातार चल रहा है।
पिछले चार वर्षों से बंद पड़ी यमुना खादर एवं घाड़ क्षेत्र की एक मात्र औद्योगिक इकाई शाकंभरी शुगर मिल टोडरपुर को चालू कराए जाने की मांग को लेकर क्षेत्र के गन्ना किसानों का 20अक्टूबर से मिल गेट पर लगातार धरना जारी है। शुक्रवार को धरना स्थल पर किसानों में जिलाधिकारी द्वारा जल्द मिल गेट खोले जाने की चर्चा रही। किसान नेता चौ. ताहिर ने जानकारी देते हुए बताया कि जिलाधिकारी से हुई वार्ता के अनुसार सोमवार को शाम तीन बजे डीएम किसानों के धरना स्थल पर पहुंच कर अपने किए गए वायदे के अनुसार मिल गेट खुलवायेंगे। इस अवसर पर मिल बंदी से प्रभावित 356गांवों के किसान मौजूद रहेंगे। धरने पर बैठे किसान मेघराज सैनी, चौ.रामपाल सिंह, रणबीर सिंह, चौ.पवन सिंह, पदमप्रकाश शर्मा, बिरमपाल काम्बोज, बुद्धसिंह, दर्शनलाल, हाजी मुकर्रम, चौ. हाशिम, सतीश शर्मा, देवी सिंह, राजेश पंवार, सुरेशपाल आदि का कहना है कि जब तक मिल के गेट नहीं खोले जाते वे धरना स्थल से किसी भी कीमत पर नहीं हटेंगे। लंबे समय से आंदोलन कर रहे किसानों की मेहनत सफल होने की उम्मीदे बढ़ने लगी हैं।
आज अचानक किसी जरूरी कार्य से उन्हें बाहर जाना पड़ गया जिसके चलते वे बैठक में नहीं पहुंच पाए।-एसएन शर्मा उपजिलाधिकारी बेहट
किसान हित में मिल चालू कराने का कार्यक्रम लगभग तय हो गया है। डीएम धरना स्थल पर पहुंचकर जल्द घोषणा करेंगे। संभवत: सोमवार तक मिल गेट खुलवाकर मरम्मत कार्य शुरू करा दिया जायेगा।
विज्ञापन
-कृष्ण मोहन मनी त्रिपाठी जिला गन्ना अधिकारी