{"_id":"5bf1b1b9bdec226966336d9e","slug":"141542566329-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"55 रन से जीती प्रशासन एकादश की टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
55 रन से जीती प्रशासन एकादश की टीम
Updated Mon, 19 Nov 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
55 रन से जीती प्रशासन एकादश की टीम
सहारनपुर। डॉक्टर भीमराव आंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में रविवार को प्रशासन एकादश और व्यापार मंडल एकादश के बीच मैत्री क्रिकेट मैच खेला गया। इसमें प्रशासन एकादश की टीम 55 रन से विजेता बनी।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी प्रशासन एकादश की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में छह विकेट गवाकर 174 रन बनाए। इनमें कप्तान रहे डीआईजी शरद सचान ने 33 और उप कप्तान रहे डीएम आलोक कुमार पांडेय ने 25 रन का योगदान दिया। आरके सिंह ने 34 रन बनाए। जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी व्यापार मंडल की पूरी टीम 119 रन पर सिमट गई। इनमें कप्तान एमएम गोयल ने 24, रणधीर कपूर ने 17, सतेंद्र ने 15 और महेश भोला ने 12 रन अपनी टीम के लिए बनाए। मैन ऑफ द मैच आरके सिंह और शरद सचान को संयुक्त रूप से चुना गया। बेस्ट बॉलर शेर सिंह, बेस्ट बेट्समैन आलोक कुमार पांडेय, बेस्ट फील्डर आरके मिश्रा रहे। कमेंटरी संदीप शर्मा, अजय शर्मा और शैलेंद्र भूषण गुप्ता ने की। स्कोरर तनवीर अहमद रहे। इस मौके पर जयवीर राणा, सुमित, प्रशांत, अमूल्य शर्मा, आकाश, अमित, आदित्य, गौरव आदि शामिल रहे।