{"_id":"5bbfa33fbdec224fdc1b36ea","slug":"141539285823-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शुगर मिल गेट पर कर्मचारियों का धरना शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शुगर मिल गेट पर कर्मचारियों का धरना शुरू
Updated Fri, 12 Oct 2018 12:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शुगर मिल गेट पर कर्मचारियों का धरना शुरू
गागलहेड़ी। दया शुगर कर्मचारियों ने प्रबंध तंत्र पर मिल से बाहर निकालने की धमकी देने तथा निर्धारित समय से अधिक काम करने और उसका पैसा ना देने का आरोप लगाते हुए बृहस्पतिवार को मिल गेट पर धरना दिया। चेताया कि जब तक उनकी मांग पूरी नहीं होती उनका धरना जारी रहेगा।
कर्मचारी यूनियन के अध्यक्ष संदीप यादव ने बताया कि मिल प्रबंध तंत्र पिछले समझौते को नहीं मान रहा है। इसके उलट कर्मचारियों को मिल से निकालने की धमकी दे रहा है। निर्धारित समय सीमा आठ घंटे से अधिक तक कार्य करने को कहा जा रहा है। साथ ही उसका पैसा भी नहीं देने और विरोध करने पर कर्मचारी को बाहर निकालने की धमकी दी जा रही है। लगातार मिल प्रबंध तंत्र कर्मचारियों के साथ अभद्र व्यवहार कर रहा है। उन्होंने कहा कि जब तक मिल प्रबंध तंत्र कर्मचारियों का शोषण बंद नहीं करेगा और पूर्व में हुए समझौते को नहीं मानेगा, तब तक मिल गेट पर धरना जारी रहेगा।
धरना स्थल पर अंकित शर्मा, प्रदीप राणा, अरुण पाल, जितेन्द्र त्यागी, राजेंद्र कुमार, अजय सिंह, अश्मीर हुसैन, नवीन त्यागी, नरेंद्र त्यागी, कुलदीप सिंह, धर्म सिंह, पवन कुमार, रणधीर सिंह, तेजपाल आदि कर्मचारी मौजूद रहे। उधर, मिल के जीएम अली मोहम्मद का कहना है कि कर्मचारियों का जो सीजन का ओवर टाइम का पैसा होगा साथ साथ दिया जाएगा। साथ ही जो सीजन ऑफ का पैसा होगा, वह बाद में दिया जाएगा। आठ वर्षों से फैक्ट्री बंद पड़ी हुई थी। आर्थिक स्थिति सही नहीं है। इस वजह से पहला पैसा रुका हुआ है। जल्द ही वह भी दे दिया जाएगा। किसी भी कर्मचारी के साथ कोई दुर्व्यवहार नहीं किया गया है। अगर किसी को कोई समस्या है तो वो आकर सीधे मिल सकता है। उत्पीड़न का आरोप गलत है।