फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   सहारनपुर-दिल्ली हाइवे बनने के बाद दूर नहीं रह जाएगी दिल्ली

सहारनपुर-दिल्ली हाइवे बनने के बाद दूर नहीं रह जाएगी दिल्ली

Tue, 11 Sep 2018 12:21 AM IST
Updated Tue, 11 Sep 2018 12:21 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर-दिल्ली हाइवे बनने के बाद दूर नहीं रह जाएगी दिल्ली
सहारनपुर। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे के चौड़ीकरण का निर्माण होने के बाद जिले के विकास को तो पंख लगेंगे ही, सहारनपुर से दिल्ली भी दूर नहीं रह जाएगी। दिल्ली के लिए परिवहन के संसाधन भी बढ़ेंगे और समय की भी बचत होगी। पांच से छह घंटे की दूरी चार घंटे से भी कम समय में पूरी हो जाएगी।
विज्ञापन

सहारनपुर से दिल्ली जाने के लिए लोग वाया शामली, बागपत होकर जाने की बजाय, देवबंद, मुजफ्फरनगर और मेरठ होकर जा रहे हैं। इससे न सिर्फ दिल्ली की दूरी अधिक है, बल्कि समय भी काफी अधिक खर्च हो रहा है। दूरी भी लगभग दो सौ किलोमीटर तय करनी पड़ रही है।
विज्ञापन

सहारनपुर, छुटमलपुर डिपो की बसों ने सहारनपुर से दिल्ली वाया शामली बसों का संचालन ही काफी दिनों तक पूरी तरह से बंद कर दिया था। सिर्फ कुछ अनुबंधित बसें ही चल रहीं थीं। जबकि इस रूट पर सहारनपुर से दिल्ली की दूरी मात्र 122 किलोमीटर की ही है। लेकिन मजबूरी में लोग अपने निजी वाहनों से भी दिल्ली जाने के लिए देवबंद, मुजफ्फरनगर और मेरठ होकर ही सफर कर रहे हैं। इस हाईवे के निर्माण के बाद सहारनपुर से दिल्ली दूर नहीं रह जाएगी। सब कुछ ठीक रहा तो अप्रैल 2020 से इस हाईवे पर वाहन फर्राटा भरने लगेंगे। निजी वाहन से लोग मात्र तीन घंटे में दिल्ली तक का सफर कर सकेंगे। रोडवेज बसें भी मात्र साढ़े तीन घंटे में ही दिल्ली तक का सफर करा देगी। परिवहन निगम के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक जगदीश सिंह का कहना है कि फिलहाल बसों को साढ़े चार से पांच घंटे वाया शामली दिल्ली जाने में लग रहे हैं। लेकिन हाईवे बनने के बाद पूरा डेढ़ घंटा कम हो जाएगा। तीन से साढ़े तीन घंटे में बस ही दिल्ली पहुंचा देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed