{"_id":"5b9573c0867a557fe3047b5a","slug":"141536521152-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"परिचय सम्मेलन में तय हुए 15 रिश्ते","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परिचय सम्मेलन में तय हुए 15 रिश्ते
Updated Mon, 10 Sep 2018 12:55 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। वैश्य अग्रवाल महासभा के तत्वावधान में युवक-युवती परिचय सम्मेलन का आयोजन किया, जिसमें 15 रिश्ते वर-वधू के लिए तय किए गए।
देहरादून रोड स्थित एक सभागार में आयोजित कार्यक्रम उद्घाटन राष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल शरण गर्ग ने फीता काटकर किया। उन्होंने कहा कि आज समाज को इस तरह के कार्यक्रमों की आवश्यकता है। क्योंकि, समाज संकीर्ण होता जा रहा है। यह आयोजन वर-वधू चुनने का अच्छा माध्यम है। संरक्षक प्रदीप मित्तल ने कहा कि 2004 के बाद यह कार्यक्रम ऐतिहासिक रहा। जिलाध्यक्ष आशीष वैश्य ने कहा कि आज समाज को परिचय सम्मेलन की बहुत आवश्यकता है। इस सम्मेलन में 15 रिश्ते वर-वधू के लिए तय किए। महिला महासभा की अध्यक्ष ममता सिंघल ने कहा कि परिचय सम्मेलन के माध्यम से पता चला कि आज समाज में कन्याओं की कमी महसूस हो रही है। हमें कन्या भ्रूण हत्या रोकने की जरूरत है। सुमन गर्ग, डा. अनिल मित्तल, विपिन अग्रवाल, नरेश गुप्ता, सतीश सिंघल, अखिल जैन, सचिन गुप्ता, श्रवण गर्ग, निपुण जैन, सुरेंद्र अग्रवाल, शिव कुमार गुप्ता, राजीव अग्रवाल, डा. योगेश कुमार, प्रमोद मित्तल, हरि प्रकाश मित्तल, संजय अग्रवाल, विनय जिंदल, अनिल अग्रवाल, एनसी गुप्ता, विवेक गुप्ता, विश्वास अग्रवाल, राजीव गर्ग मौजूद रहे।