{"_id":"5b9172a8867a557ea82f4a8a","slug":"141536258728-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोचर की सड़क पर कीचड़ होने से छात्रों को परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोचर की सड़क पर कीचड़ होने से छात्रों को परेशानी
Updated Fri, 07 Sep 2018 12:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर मनिहारान (सहारनपुर)। गोचर महाविद्यालय के सामने रजबहे की खुदाई के दौरान पटरी पर बनी सड़क पर मिट्टी डाले जाने से यह मार्ग कीचड़ में तब्दील होकर रह गया है। छात्रों को इस मार्ग से गुजरने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जहां एक ओर यह मार्ग टूटा है, वहीं कीचड़ में बने गड्ढों के कारण वाहन चालक चोटिल हो रहे हैं। छात्रों एवं ग्रामीणों ने समाधान दिवस में शिकायती पत्र देकर इस मार्ग को ऊंचा उठाने की मांग की है।
गोचर महाविद्यालय गुर्जर आईटीआई, गोचर कृषि इंटर कालेज गांव घसौती आने वाले मार्ग पर स्थित है। यह मार्ग रजबहे की पटरी से होकर गुजरता है। अभी हाल की में इस रजबहे की सिंचाई विभाग द्वारा खुदाई की गई थी और मिट्टी को इस मार्ग पर डाल दिया गया था, अब वर्षा के कारण यह मिट्टी कीचड़ में तब्दील होकर रह गई है जिस स्थान पर यह मिट्टी डाली गई है इस सड़क में गड्ढे बने हैं। कीचड़ के कारण गड्ढे नहीं दिखाई देने पर वाहन चालक इनमें गिरकर चोटिल हो रहे हैं। गांव घसौती निवासी कंवरपाल पुत्र उधल के नेतृत्व में ग्रामीणों एवं कालेज के छात्रों ने समाधान दिवस में शिकायती पत्र देकर इस मार्ग को ऊपर उठाने व सिंचाई विभाग द्वारा डाली गई मिट्टी की सफाई किए जाने की मांग की है।
दो दिन पूर्व भाकियू के तहसील अध्यक्ष चौधरी जगपाल ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों को इस समस्या से अवगत कराया था कि कालेज आने वाले छात्र-छात्राएं व ग्रामीण कीचड़ से होकर गुजर रहे हैं। इस मार्ग का पुन: निर्माण किया जाए।