{"_id":"5b75cc1742c79210d8778bdc","slug":"141534446615-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संविधान का अपमान करने वालों पर कार्रवाई की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संविधान का अपमान करने वालों पर कार्रवाई की मांग
Updated Fri, 17 Aug 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
संविधान का अपमान करने वालों पर कार्रवाई की मांग
सहारनपुर। दिल्ली में संविधान की प्रति को फूंकने और डा. भीमराव आंबेडकर के लिए अभद्र भाषा का प्रयोग करने के मामले में अखिल भारतीय अनुसूचित जाति जन जाति कर्मचारी कल्याण संघ और आरक्षण बचाओ संघर्ष समिति ने पीएम के नाम ज्ञापन एडीएम (एफ) विनोद कुमार को सौंपा। इसमें कहा गया कि ऐसी घटना को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। घटना में शामिल आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की जाए।
बृहस्पतिवार को संघ के जिलाध्यक्ष सीताराम मौर्य और समिति के मंडल अध्यक्ष प्रदीप धारीवाल के नेतृत्व में ज्ञापन दिया गया। जिला महासचिव रणधीर सिंह ने कहा कि भारतीय संविधान अखंड भारत का आधार है। यह सामाजिक न्याय की अवधारणा और उसके उद्देश्यों को साकार करता है। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ वर्षों से संविधान, दलित और मुस्लिम समाज को निशाने पर लिया जा रहा है।
वेदपाल सिंह ने कहा कि यदि संविधान का अपमान करने वालों पर कार्रवाई नहीं हुई तो दलित सड़कों पर उतरकर आंदोलन करेंगे। कश्मीर सिंह, विजयपाल, भूषण कुमार, मनोज कुमार, सतीश कुमार, नरेश कुमार आर्य, सुलेख चंद, प्रवेश कुमार, शशि कुमार, प्रदीप धारीवाल, महेंद्र, ओमपाल, सुरेश कुमार, उदल कुमार, इसम सिंह, टेशन लाल, अवधेश कुमार, हेमादित्या, ब्रजमोहन, श्याम कुमार, विनोद कुमार आदि रहे।