फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   तेजी से निस्तारित हों महिलाओं के मामले : डा. तोमर

तेजी से निस्तारित हों महिलाओं के मामले : डा. तोमर

Fri, 27 Jul 2018 12:44 AM IST
Updated Fri, 27 Jul 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
तेजी से निस्तारित हों महिलाओं के मामले : डा. तोमर
तेजी से निस्तारित हों महिलाओं के मामले : डा. तोमर
विज्ञापन

सहारनपुर। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य डॉ. प्रियंवदा तोमर ने बृहस्पतिवार को महिलाओं की समस्याओं पर सुनवाई करने के साथ समीक्षा बैठक की। इसमें महिला हिंसा को लेकर महिला थाने सहित जनपद के समस्त थानों में शिकायतों पर निस्तारण को परखा गया। डा. तोमर ने महिलाओं के मामलों को तेजी से निस्तारित करने के निर्देश दिए।
बृहस्पतिवार को सर्किट हाउस सभागार में हुई बैठक में बताया गया कि महिलाओं से संबंधित सर्वाधिक केस घरेलू हिंसा, दहेज तथा आपसी मनमुटाव के आते हैं। इनमें त्वरित कार्यवाही के निर्देश दिये गए हैं। 181 महिला हेल्पलाइन की समीक्षा में बताया गया कि पीड़िताओं को त्वरित मदद देने हेतु रेस्क्यू वैन को पीड़िता तक भेजकर मदद उपलब्ध कराई जाती है। साथ ही पीड़िता का मेडिकल, एफआईआर, अल्पावास, काउंसलिंग, कानूनी सहायता की व्यवस्था की जाती है। माह जून की समीक्षा में पाया गया कि कुल केस 148 प्राप्त हुए जिनका निस्तारण किया गया।
विज्ञापन

जिला प्रोबेशन अधिकारी पुष्पेन्द्र सिंह बताया कि कुल 92 प्रकरणों में क्षतिपूर्ति की धनराशि दी जा चुकी है। अस्पतालों में महिलाओं के प्रसव में स्टाफ द्वारा पैसा मांगने की शिकायतों पर सख्ती करने के निर्देश मुख्य चिकित्सा अधिकारी बीएस सोढी को दिए गए। आंगनबाड़ी केंद्रों पर बच्चों और प्रसूताओं को मिलने वाले पोषाहार के समुचित वितरण के लिए जिला कार्यक्रम अधिकारी अनीता सोनकर को निर्देश दिए गए। जनपद के बाल गृह (बालिका), सुधार गृह, राजकीय पश्चातवर्ती देखरेख संगठन (महिला), मिशनरीज ऑफ चैरिटी द्वारा संचालित आश्रम सदन में रहने वाली महिलाओं के बारे में अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) एसके दूबे ने जानकारी दी। एसडीएम सदर संगीता, जिला महिला अस्पताल की सीएमएस अनीता जोशी, जिला प्रोबेशन अधिकारी पुष्पेंद्र सिंह, सीओ इंदु सिद्धार्थ, प्रभारी महिला थाना नीरज चौधरी महिला सहायता प्रकोष्ठ के इंचार्ज एमडी तोमर, जिला कार्यक्रम समन्वयक बबीता, नूतन शर्मा, नीलू राणा, अभिषेक, शिवा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed