फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   कांवड़ के लिए यूपी और उतराख्डं के अधिकारियों ने की बैठक

कांवड़ के लिए यूपी और उतराख्डं के अधिकारियों ने की बैठक

Wed, 25 Jul 2018 12:40 AM IST
Updated Wed, 25 Jul 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
कांवड़ के लिए यूपी और उतराख्डं के अधिकारियों ने की बैठक
सहारनपुर। कांवड़ मेले को लेकर सहारनपुर एवं हरिद्वार के अधिकारियों के साथ समन्वय बैठक की गई। जिसमें कांवड़ मेले से पूर्व सभी प्रकार की व्यवस्था किए जाने का निर्णय लिया गया एवं संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

मंगलवार को हरिद्वार के डीएम दीपक रावत एवं एसएसपी कृष्ण कुमार अन्य अधिकारियों के साथ सहारनपुर पहुंचे। सर्किट हाउस में मंडलायुक्त सीपी त्रिपाठी की अध्यक्षता में हरिद्वार के अधिकारियों के साथ सहारनपुर, मुजफ्फरनगर एवं शामली के अधिकारियों की बैठक हुई। जिसमें सड़कों की स्थिति, बिजली, सुरक्षा एवं शिविरों को लेकर विचार विमर्श किया। अधिकारियों ने समन्वय बनाकर कांवड़ यात्रा को सफल बनाए जाने पर जोर दिया गया। विद्युत अधिकारियों को कांवड़ मार्ग पर खुले तारों को ढके जाने के लिए कहा गया। समय पर दिशा सूचक बोर्ड लगाने का कार्य पूरा करने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया गया, जिससे कांवड़िए भटकने न पाएं। शिविरों में सुरक्षा का निरीक्षण करने, झाड़ियों को हटवाए जाने, गागलहेड़ी से काली नदी तक स्ट्रीट लाइट से रोशनी की व्यवस्था किए जाने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

बैठक में डीएम सहारनपुर आलोक कुमार पांडेय, एसएसपी उपेंद्र कुमार अग्रवाल, एसपी देहात विद्यासागर मिश्र, शामली एवं मुजफ्फरनगर के डीएम, एसएसपी एवं अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed