{"_id":"5b3919124f1c1b8c668b4e9f","slug":"141530468626-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क पर अतिक्रमण कर सामान रखा तो काले तेल की पिचकारी मारेगी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क पर अतिक्रमण कर सामान रखा तो काले तेल की पिचकारी मारेगी पुलिस
Updated Sun, 01 Jul 2018 11:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। शहर का नासूर बन चुकी जाम की समस्या को लेकर पुलिस ने एक बार फिर अतिक्रमण हटवाने की तैयारी की है। इस बार अतिक्रमण हटवाने के लिए पुलिस की पिचकारी योजना है। चेतावनी दे दी गई है, फिर भी किसी दुकानदार का सामान दुकान से बाहर रखा पाया गया तो पुलिस काले तेल की पिचकारी मारकर सामान को खराब करेगी। चाहे सामान कीमती ही क्यों न हो।
अतिक्रमण हटवाए जाने के पुलिस और प्रशासन के प्रयास हर बार ही फेल हो रहे हैं। जाम की स्थिति लगातार बढ़ती जा रही है, शहर जाम की समस्या से छुटकारा नहीं पा रहा है। अधिकारियों ने हर बार व्यापारियों, दुकानदारों के साथ बैठक की, लेकिन समस्या का कोई समाधान नहीं निकल पाया है। एक बार फिर से पुलिस और प्रशासन की टीम शहर में अतिक्रमण हटवाकर जाम की समस्या कम करने के लिए तैयार हो गई है। बाजार में जाकर दुकान से बाहर रखे सामान को हटाए जाने की चेतावनी दे दी गई है, कहा गया है कि इस बार सामान जब्त नहीं किया जाएगा, बल्कि उसे ऐसा कर दिया जाएगा, कि वह किसी काम का न रहे। पुलिस अतिक्रमण हटवाने के अभियान में इस बार गाड़ी पर काले तेल का टैंक लेकर चलेगी और एक पिचकारी लेगी। जहां भी, जो भी सामान दुकान से बाहर मिलेगा, उस पर पिचकारी से काला तेल फेंका जाएगा और सामान को खराब कर दिया जाएगा। इससे सामान बिक्री के लायक नहीं रह जाएगा।
-- दे दी गई है चेतावनी
एसपी सिटी प्रबल प्रताप का कहना है कि अतिक्रमण कारियों को चेतावनी दे दी गई है। सोमवार को एक बार फिर से चेतावनी जारी कर दी जाएगी और उसके बाद काले तेल की पिचकारी मारी जाएगी। जिससे अतिक्रमण करने वालों के सामान का नुकसान होगा।